लखनऊ शाखा पर UPPCS जीएस फाउंडेशन का पहला बैच 4 दिसंबर से शुरूCall Us
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स

अंतर्राष्ट्रीय संबंध

दावोस शिखर सम्मेलन 2023: WEF

  • 21 Jan 2023
  • 10 min read

प्रिलिम्स के लिये:

चीफ इकोनॉमिस्ट आउटलुक, जलवायु पर वाणिज्य मंत्रियों का गठबंधन, पृथ्वी कार्रवाई को बढ़ावा।

मेन्स के लिये:

दावोस शिखर सम्मेलन 2023, विश्व आर्थिक मंच।

चर्चा में क्यों? 

वार्षिक विश्व आर्थिक मंच शिखर सम्मेलन का 53वाँ संस्करण स्विट्ज़रलैंड के दावोस में आयोजित किया गया।

  • थीम: “खंडित दुनिया में सहयोग” (Cooperation in a Fragmented World)।

Davos

दावोस शिखर सम्मेलन 2023 के प्रमुख बिंदु:

  • जलवायु पर वाणिज्य मंत्रियों का गठबंधन:
    • जलवायु पर वाणिज्य मंत्रियों का एक नया गठबंधन शुरू किया गया, जो जलवायु, व्यापार एवं सतत् विकास पर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिये 50 से अधिक देशों को एक साथ लाता है।
    • विश्व भर के हितधारकों ने मुक्त व्यापार पर ज़ोर दिया। विखंडन द्वारा चिह्नित वर्तमान वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में भी ‘मुक्त व्यापार प्रणाली’, जिसने वैश्विक आर्थिक विकास में योगदान दिया है तथा मानवता की स्वतंत्रता को बढ़ाया है तथा सार्वजनिक हित में है जिसे कभी छोड़ा नहीं जा सकता है। 
  • चीफ इकोनॉमिस्ट आउटलुक:
    • चीफ इकोनॉमिस्ट आउटलुक लॉन्च किया गया था, जिसने एक स्वर में कहा कि सर्वेक्षण में शामिल दो-तिहाई लोगों ने वर्ष 2023 में वैश्विक मंदी की संभावना जताई है।
    • यह आर्थिक परिदृश्य में प्रमुख रुझानों की पड़ताल करता है जिसमें विकास, मुद्रास्फीति तथा मौद्रिक एवं राजकोषीय नीति की संभावनाएँ शामिल हैं। 
    • यह हरित संक्रमण, डिजिटल संक्रमण एवं भविष्य की नौकरियों के लिये वर्तमान तथा भविष्य के कार्यबल को तैयार करने हेतु कौशल के महत्त्व का आह्वान करता है। 
  • गिविंग टू एम्पलीफाई अर्थ एक्शन:
    • जलवायु संकट के लिये वित्तपोषण की समस्या को दूर करने हेतु तथा परोपकारी पूंजी का लाभ उठाने के लिये एक नई पहल गिविंग टू एम्पलीफाई अर्थ एक्शन (GAEA) शुरू की गई थी।  
    • यह जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय क्षरण से निपटने हेतु सार्वजनिक और निजी स्रोतों से हर साल आवश्यक 3 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की मदद करने के लिये लोकोपकारी पूंजी का उपयोग करेगा।
      • वर्ष 2021 में, लोकोपकारी कोष कुल 810 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, किंतु यह केवल 2% उत्सर्जन को कम करने हेतु पर्याप्त था।
    • GAEA is a ground-breaking initiative supported by more than 45 major philanthropic, public and private sector partners. 
    • जीएईए 45 से अधिक प्रमुख लोकोपकारी, सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के भागीदारों द्वारा समर्थित एक अभूतपूर्व पहल है।
  • वैश्विक ग्राम सहयोग:
    • WEF ने अपने स्वयं के मेटावर्स प्लेटफॉर्म के रोलआउट की घोषणा की है, जिसे ग्लोबल कोलेबोरेशन विलेज कहा जाता है।  
    • डिजिटल दुनिया, दावोस शहर की तरह दिखने के लिये डिज़ाइन की गई है जहाँ संगठन की बैठक वर्ष में एक बार होती है, यह विश्व के नेताओं के बीच अधिक कुशल सहयोग को बढ़ावा देती है।

भारतीय परिप्रेक्ष्य

  • भारत की भागीदारी: 
    • इस वर्ष भारत के साथ फोरम के सहयोग के 36 वर्ष पूरे हो रहे हैं।
    • शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्त्व एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा किया जाता है जिसमें  केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, व्यापारिक नेता आदि शामिल होते हैं।
  • ध्यानाकर्षण क्षेत्र:
    • WEF में भारत के फोकस क्षेत्र निवेश के अवसर, बुनियादी ढाँचा परिदृश्य और इसके समावेशी एवं सतत् विकास रहे। 
  • भारत का लचीलापन और आर्थिक प्रक्षेपवक्र(Trajectory):
    • भारत ने कोविड-19 संकट के बाद से कई बाधाओं को पार किया है तथा खुद को सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित किया है।   
    • भारत के मज़बूत आर्थिक विकास के संदर्भ कुछ प्रमुख संकेतकों में जैसे विश्व बैंक के नवीनतम भारत विकास अपडेट के अनुसार, वित्त वर्ष 2012-23 में भारत की वास्तविक GDP वृद्धि वित्त वर्ष 21-22 के 8.7% की तुलना में 6.9% रहने की उम्मीद है।
  • 'इंडिया एट 100 : रियलाईज़िंग द पोटेंशियल ऑफ 26 ट्रिलियन इकॉनमी': 
    • शिखर सम्मेलन के अवसर पर भारत द्वारा ''इंडिया एट 100 : रियलाईज़िंग द पोटेंशियल ऑफ 26 ट्रिलियन इकॉनमी'' नामक रिपोर्ट लॉन्च की गई।
    • इस रिपोर्ट के अनुसार, देश की आज़ादी के 100वें वर्ष 2047 तक भारत की अर्थव्यवस्था 26 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुँच जाएगी।
    • यह भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास पथ को रेखांकित करता है और आने वाले दशकों में किसी भी बड़ी अर्थव्यवस्था के उच्चतम स्तर तक पहुँचने का अनुमान व्यक्त करता है।

नोट: पूर्वी स्विट्ज़रलैंड के रेहतियन आल्प्स में लैंडवास्सर नदी पर स्थित दावोस दो गाँवों दावोस-प्लैट्स और दावोस-डोर्फ से मिलकर बना एक रेज़ोर्ट शहर है।

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम: 

  • परिचय:
    • वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) एक स्विस गैर-लाभकारी संस्थान है जिसकी स्थापना वर्ष 1971 में जिनेवा (स्विट्ज़रलैंड) में हुई थी।
    • स्विस सरकार द्वारा इसे सार्वजनिक-निजी सहयोग के लिये एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था के रूप में मान्यता प्राप्त है।
  • मिशन:
    • WEF वैश्विक, क्षेत्रीय और उद्योग जगत की परियोजनाओं को आकार देने हेतु व्यापार, राजनीतिक, शिक्षा क्षेत्र और समाज के अन्य प्रतिनिधियों को शामिल करके विश्व की स्थिति में सुधार के लिये प्रतिबद्ध है।
  • संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष:  क्लॉस  श्वाब (Klaus Schwab)।
  • WEF द्वारा प्रकाशित प्रमुख रिपोर्टों में से कुछ निम्नलिखित हैं: 

  UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न  

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन विश्व के देशों के लिये “सार्वभौम लैंगिक अंतराल सूचकांक (ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स)” का श्रेणीकरण प्रदान करता है? (2017) 

(a) विश्व आर्थिक मंच 
(b) संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद 
(c)  UN वुमन 
(d) विश्व स्वास्थ्य संगठन 

उत्तर: (a) 


प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन विश्व आर्थिक मंच का संस्थापक है? (2009) 

(a) क्लॉस श्वाब 
(b) जॉन केनेथ गाॅलब्रैथ 
(c) रॉबर्ट ज़ूलिक
(d) पॉल क्रुगमैन 

उत्तर (a) 


प्रश्न. वैश्विक प्रतिस्पर्द्धात्मकता रिपोर्ट किसके द्वारा प्रकाशित की जाती है? (2019)

(a) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष 
(b) व्यापार एवं विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन 
(c) विश्व आर्थिक मंच 
(d) विश्व बैंक 

उत्तर: (c)

Source: IE 

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2