दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


अंतर्राष्ट्रीय संबंध

रॉयल मलेशियाई नौसेना के प्रमुख का भारत दौरा

  • 25 Aug 2022
  • 4 min read

प्रिलिम्स के लिये:

भारत मलेशिया संबंध, भारत मलेशिया के मध्य व्यापार और विनिमय की प्रवृत्ति।

मेन्स के लिये:

भारत-मलेशिया संबंध और हालिया घटनाक्रम।

चर्चा में क्यों?

हाल ही में रॉयल मलेशियाई नौसेना के प्रमुख ने भारत के नौसेना अध्यक्ष के निमंत्रण पर भारत का दौरा किया।

  • दोनों देशों की नौसेना ने मई 2022 में द्विपक्षीय अभ्यास समुद्र लक्ष्मण और जून 2022 में नौसेन स्टाफ वार्ता का समापन किया है।

भारत-मलेशिया संबंध:

  • भारत ने वर्ष 1957 में मलेशिया के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किये।
  • आर्थिक संबंध:
    • भारत और मलेशिया ने व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते (CECA) पर हस्ताक्षर किये हैं।
    • भारत ने 10 सदस्यीय दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (ASEAN) के साथ सेवाओं और निवेश में मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर भी हस्ताक्षर किये हैं।
      • मलेशिया, आसियान में तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है।
    • भारत और मलेशिया के मध्य द्विपक्षीय व्यापार मलेशिया के पक्ष में झुका हुआ है।
  • रक्षा और सुरक्षा सहयोग:
    • संयुक्त सैन्य अभ्यास "हरिमऊ शक्ति" दोनों देशों के बीच प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।
  • पारंपरिक चिकित्सा:
  • हाल के घटनाक्रम:
    • वर्ष 2020 में भारत और मलेशिया दोनों देशों के बीच राजनयिक कूटनीति के बाद चार महीने के अंतराल के पश्चात् मलेशियाई पाम आयल की खरीद फिर से शुरू हुई।
    • मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री ने भारत के नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) की आलोचना की थी जिसे भारत के आंतरिक मामले में हस्तक्षेप माना गया।

भारत के लिये मलेशिया का महत्त्व:

  • एक ऐसे देश के रूप में जहाँ 7.2 प्रतिशत जनसंख्या भारतीय मूल की है, मलेशिया भारत की विदेश नीति में एक महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है।
  • मलक्का जलडमरूमध्य और दक्षिण चीन सागर जैसे संचार की व्यस्त समुद्री लाइनों से घिरा, मलेशिया भी भारत की एक्ट ईस्ट नीति का एक प्रमुख स्तंभ है और भारत की समुद्री संपर्क रणनीतियों के लिये महत्त्वपूर्ण है।

UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्षों के प्रश्न (PYQs)

प्रश्न. दक्षिण पूर्व एशियाई देशों की अर्थव्यवस्था और समाज में भारतीय प्रवासियों की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। इस संदर्भ में दक्षिण-पूर्व एशिया में प्रवासी भारतीयों की भूमिका का मूल्यांकन कीजिये। (2017).

प्रश्न. दक्षिण चीन सागर के संबंध में, समुद्री क्षेत्रीय विवाद और बढ़ते तनाव पूरे क्षेत्र में नौवहन और ओवरफ्लाइट की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिये समुद्री सुरक्षा की रक्षा करने की आवश्यकता की पुष्टि करते हैं। इस संदर्भ में भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा कीजिये। (2014)

स्रोत: पी.आई.बी

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow