इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


विविध

भारतीय महिला राष्ट्रीय जैविक महोत्सव (national organic festival)

  • 27 Oct 2018
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

26 अक्‍तूबर से 04 नवंबर, 2018 तक भारतीय महिला जैविक महोत्‍सव के पाँचवें संस्‍करण का आयोजन नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी राष्‍ट्रीय कला केंद्र में किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इसका आयोजन महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है।

सम्मेलन का उद्देश्य

  • इस महोत्‍सव का उद्देश्‍य जैविक संस्‍कृति और महिला जैविक किसानों तथा उद्यमियों को बढ़ावा देना है। देश का सबसे बड़ा जैविक महोत्‍सव होने के कारण यह इस बात को साबित करता है कि महिलाएँ देश के जैविक आंदोलन की अगुवाई कर रही हैं।

प्रमुख बिंदु

  • भारतीय महिला महोत्‍सव ने पिछले चार वर्षों में महिला किसानों और उद्यमियों को उल्‍लासी और लाभकारी तरीके से सशक्‍त बनाने के लिये एक सफल मंच उपलब्‍ध कराया है।
  • मंत्रालय के प्रयासों से रोज़गार सृजन और जैविक उत्‍पादों के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने तथा किसानों को संपन्‍न बनाकर इन प्रसिद्ध ग्रामीण महिलाओं के स्‍थानीय समुदायों और अर्थव्‍यवस्‍था को बढ़ावा देने में सफलता मिली है।
  • इस महोत्सव में पूरे देश से पाँच सौ से भी अधिक महिला उद्यमी अपने जैविक उत्‍पादों, जैसे- अनाज, चावल, दालें, त्‍वचा देखभाल उत्‍पादों, कपड़ों, आभूषणों इत्‍यादि के साथ एकजुट हुईं।
  • पहली बार ‘द वेगन प्रोजेक्‍ट‘ और ताज़े व्‍यंजनों से युक्‍त फूड कोर्ट को भी महोत्‍सव में शामिल किया गया।

सम्मेलन से होने वाले लाभ

  • देश के दूरदराज़ के हिस्‍सों से आने वाली प्रतिभागी महिलाएँ महोत्‍सव की पूरी अवधि के दौरान दिल्‍ली में रहती हैं और उन्‍हें अपने स्वास्थ्यकर और संपूर्ण गुणों से युक्‍त उत्‍पाद दिल्‍ली एवं आस-पास के क्षेत्रों के लोगों को बेचने का अवसर मिलता है।
  • यह इस बात का आदर्श उदाहरण है कि यह महोत्‍सव किस प्रकार क्रांति को जन्‍म दे रहा है और महिलाओं को आत्‍मनिर्भर बना रहा है।

स्रोत : पी.आई.बी

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2