ध्यान दें:





डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

हेनले पासपोर्ट सूचकांक 2025 (द्वितीय तिमाही)

  • 26 Jul 2025
  • 9 min read

स्रोत: द हिंदू 

भारत ने हेनले पासपोर्ट सूचकांक 2025 (द्वितीय तिमाही) में 77वाँ स्थान प्राप्त किया है, जो कि जनवरी 2025 (प्रथम तिमाही) में 85वें स्थान पर था। यह वृद्धि भारतीय नागरिकों की वैश्विक यात्रा स्वतंत्रता (Global Mobility) में एक साधारण लेकिन उल्लेखनीय सुधार को दर्शाता है। 

  • भारतीय पासपोर्ट धारकों को अब 59 गंतव्यों तक वीजा-मुक्त या आगमन पर वीजा (वीज़ा-ऑन-अराइवल) की सुविधा प्राप्त होगी, जबकि वर्ष 2024 में यह संख्या 57 थी। फिलिपींस और श्रीलंका हाल ही में उन दो नए देशों के रूप में जुड़े हैं, जहां भारतीय नागरिक अब वीज़ा मुक्त यात्रा कर सकते हैं। 
  • सिंगापुर 193 गंतव्यों तक पहुँच के साथ पहले स्थान पर है, उसके बाद जापान और दक्षिण कोरिया 190 गंतव्यों तक पहुँच के साथ दूसरे स्थान पर हैं। 
  • हेनले पासपोर्ट सूचकांक, अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (IATA) के आँकड़ों का उपयोग करते हुए, 227 गंतव्यों तक वीजा-मुक्त पहुँच के आधार पर 199 पासपोर्टों की रैंकिंग करता है तथा इसे तिमाही आधार पर अद्यतन किया जाता है। 
    • IATA 300 एयरलाइनों का व्यापार निकाय है, जो वैश्विक हवाई यातायात का 83% कवर करता है। इसका मुख्यालय मॉन्ट्रियल, कनाडा में है।
और पढ़ें: हेनले पासपोर्ट सूचकांक 2025 
close
Share Page
images-2
images-2