इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

प्रिलिम्स फैक्ट्स

  • 03 Mar, 2020
  • 8 min read
प्रारंभिक परीक्षा

प्रीलिम्स फैक्ट्स: 03 मार्च, 2020

फ्लो डायवर्टर स्टेंटस टेक्नोलॉजी

Flow Diverter Stents Technology

श्री चित्रा थिरुनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी (Sree Chitra Thirunal Institute of Medical Science and Technology- SCTIMST) तिरुवंतपुरम की शोध टीम ने मस्तिष्क की रक्त धमनियों में एन्यूरिज़्म (Aneurysms) के उपचार के लिये एक इंट्राक्रानियल फ्लो डायवर्टर स्टेंटस (Flow Diverter Stents) तकनीक विकसित की है।

Flow Diverter

मुख्य बिंदु:

  • श्री चित्रा थिरुनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी (SCTIMST) तिरुवंतपुरम केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Science & Technology) के अंतर्गत राष्ट्रीय महत्त्व का एक संस्थान है।
  • इस तकनीक का पहला परीक्षण जानवरों में और इसके बाद मानव में किया जाएगा।
  • फ्लो डायवर्टरों को जब एन्यूरिज़्म से ग्रस्‍त मस्तिष्‍क की धमनी में तैनात किया जाता है तब यह एन्‍यूरिजम से रक्‍त के प्रवाह को मोड़ देता है इससे रक्त प्रवाह के दबाव से इसके टूटने की संभावना कम हो जाती है।
  • फ्लो डायवर्टर धमनी के लिये यह लचीला एवं अनुकूलन योग्य है। साथ ही फ्लो डायवर्टर रक्त के प्रवाह पर लगातार ज़ोर न देकर धमनी की दीवार को भी मज़बूत करता है।

एन्यूरिज़्म (Aneurysms):

  • एन्यूरिज़्म मानव शरीर में धमनी का विस्तार है जो धमनी की दीवार में कमज़ोरी के कारण होता है। अर्थात् एन्यूरिज़्म एक धमनी की दीवार के कमज़ोर पड़ने को संदर्भित करता है जो धमनी में उभार या विकर्षण बनाता है।

व्हेल शार्क

Whale Shark

ओडिशा के गंजम ज़िले के सुनापुर तट के पास 14.9 फीट लंबी व्हेल शार्क (Whale shark) मृत पाई गई।

shark

मुख्य बिंदु:

  • इसका वैज्ञानिक नाम रिंकोडॉन टायपस (Rhincodon Typus) है। वर्तमान मछली प्रजातियों में व्हेल शार्क सबसे बड़ी शार्क मछली है।
  • व्हेल शार्क हानिरहित, धीमी गति से चलने वाले स्तनधारी होते हैं। उनके दाँतों की कई पंक्तियाँ होती हैं किंतु इनकी भोजन ग्रहण करने में कोई भूमिका नहीं होती है।
  • वे भोजन के लिये प्लवक (Plankton) पर निर्भर रहते हैं और अपने विशाल आकार को बनाए रखने एवं प्रजनन के लिये पर्याप्त भोजन खोजने हेतु लंबी दूरी की यात्रा करते हैं।
  • व्हेल शार्क विश्व के सभी उष्णकटिबंधीय महासागरों (Tropical Oceans) में पाए जाते हैं।
  • इसे अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (International Union for Conservation of Nature- IUCN) की रेड लिस्ट में संकटग्रस्त (Endangered) श्रेणी में रखा गया है और इसे CITES (Convention of International Trade in Endangered Species of Wild Fauna and Flora) के परिशिष्ट II (Appendix II) में, जबकि भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत अनुसूची I में रखा गया है।

डोगरा वंश

Dogra Dynasty

जम्मू नगर निगम (Jammu Municipal Corporation- JMC) ने जम्मू हवाई अड्डे को हिंदू डोगरा सम्राट महाराजा हरि सिंह और जम्मू विश्वविद्यालय को महाराजा गुलाब सिंह के नाम पर रखने का प्रस्ताव पारित किया है।

डोगरा वंश (Dogra Dynasty):

  • महाराजा गुलाब सिंह ने डोगरा वंश की स्थापना की और वर्ष 1846 में जम्मू-कश्मीर के पहले सम्राट बने।
  • डोगरा वंश के महाराजा गुलाब सिंह ने वर्ष 1846 में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ 'अमृतसर की संधि' पर हस्ताक्षर किये। इस संधि के तहत वर्ष 1846 में उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी को कश्मीर और कुछ अन्य क्षेत्रों के बदले 75 लाख रुपए दिये।
  • वर्ष 1846 में जम्मू और कश्मीर को एक एकल इकाई के रूप में एकीकृत किया गया था।
  • वर्ष 1947 में ब्रिटिश भारत के विभाजन के समय तक जम्मू और कश्मीर (J & K) एक रियासत थी।
  • महाराजा हरि सिंह अंतिम डोगरा सम्राट थे जिन्होंने वर्ष 1947 में भारत के साथ जम्मू-कश्मीर के विलय को लेकर विलय पत्र पर हस्ताक्षर किये।

लेस्बोस आईलैंड

Lesbos Island

लेस्बोस (Lesbos) के तट पर आप्रवासियों से भरी एक नाव के पलटने से कुछ लोगों की मौत हो गई।

Lesvos

मुख्य बिंदु:

  • लेस्बोस उत्तर-पूर्व एजियन सागर (Aegean Sea) में स्थित एक यूनानी द्वीप है।
    • एजियन सागर भूमध्य सागर का ही एक विस्तृत भाग है। यह दक्षिणी बाल्कन क्षेत्र और एनाटोलिया प्रायद्वीप के बीच में स्थित है इस प्रकार यह यूनान और तुर्की के मध्य स्थित है।
  • इसका क्षेत्रफल 1,633 वर्ग किमी. है और इसकी तटरेखा की लंबाई 321 किलोमीटर है।
  • यह ग्रीस में तीसरा सबसे बड़ा द्वीप है। यह संकीर्ण मयटिलिनी जलडमरूमध्य (Mytilini Strait) द्वारा तुर्की से अलग होता है।

जीडीपी के एक हिस्से के रूप में रक्षा व्यय

Defence Expenditure as a part of GDP

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री (Minister of State for Defence) ने राज्यसभा में जीडीपी के एक हिस्से के रूप में रक्षा व्यय के बारे में जानकारी दी।

मुख्य बिंदु:

  • रक्षा व्यय प्रत्येक वर्ष निरपेक्ष रूप से बढ़ रहा है जो उच्च व्यय को दर्शाता है। हालाँकि जीडीपी के प्रतिशत के रूप में रक्षा बजट जीडीपी में वृद्धि के कारण घटता हुआ दिखाई दे सकता है।
    • सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) एक विशिष्ट समय अवधि में देश की सीमाओं के भीतर उत्पादित सभी तैयार वस्तुओं एवं सेवाओं का मौद्रिक मूल्य है।
  • वर्ष 2019-20 के बजट व्यय (Budget Expenditure) में कुल रक्षा बजट (विविध खर्च एवं पेंशन सहित) केंद्र सरकार के कुल व्यय का 15.47% है।
  • वर्ष 2019-20 के बजट व्यय (Budget Expenditure) में रक्षा मंत्रालय का पूंजीगत बजट केंद्र सरकार के कुल पूंजीगत व्यय का लगभग 31.97% है।
    • पूंजीगत व्यय भूमि, भवन, मशीनरी, उपकरण साथ ही शेयरों में निवेश जैसी परिसंपत्तियों के अधिग्रहण पर खर्च किया गया धन है।
  • संचालन एवं रखरखाव तथा रक्षा क्षेत्र के आधारभूत ढाँचे पर खर्च का प्रबंधन बेहतर तरीके से किया गया है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2