दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली न्यूज़

  • 05 Jan, 2023
  • 11 min read
इन्फोग्राफिक्स

राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन

Hydrogen


भारतीय अर्थव्यवस्था

निगम कर

प्रिलिम्स के लिये:

निगम कर, सकल घरेलू उत्पाद (GDP), न्यूनतम वैकल्पिक टैक्स (MAT)

मेन्स के लिये:

निगम कर का महत्त्व, न्यूनतम वैकल्पिक कर (MAT) और भारतीय अर्थव्यवस्था पर इसका प्रभाव।

चर्चा में क्यों?  

वर्ष 2021-22 में दो वर्ष के अंतराल के बाद निगम कर (Corporate Tax) संग्रह सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के 3% से अधिक रहा। 

  • यह वस्तुओं और सेवाओं की मांग में वृद्धि से प्रेरित भारतीय उद्योग जगत की लाभप्रदता में समग्र सुधार को दर्शाता है। 
  • हालाँकि निगम कर संग्रह अभी भी वर्ष 2018-19 में दर्ज GDP के 3.51% के अपने पाँच वर्ष के उच्च स्तर से कम है।

मुख्य बिंदु:  

  • वास्तविक रूप से वर्ष 2021-22 में शुद्ध निगम कर संग्रह 7.12 लाख करोड़ रुपए रहा।
  • वर्तमान बाज़ार मूल्य पर सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 236.64 लाख करोड़ रुपए था। 
  • सकल घरेलू उत्पाद में निवल निगम कर का प्रतिशत 3.01% रहा।  
  • वर्ष 2019-20 में सरकार ने नई निर्माण इकाइयों में निवेश को गति देने के लिये के लिये कॉर्पोरेट कर दरों में लगभग 10% अंकों की कटौती की थी।
  • न्यूनतम वैकल्पिक कर (MAT) की दर भी वर्ष 2019 में 18.5% से घटाकर 15% कर दी गई थी।
    • न्यूनतम वैकल्पिक कर (MAT) एक ऐसी रणनीतिक योजना है जिसके माध्यम से सभी व्यवसायों के लिये आयकर से बचाव के रास्ते बंद हो जाते है। MAT यह सुनिश्चित करता है कि कोई भी व्यवसाय, यहाँ तक कि मज़बूत वित्तीय स्थिति और महत्त्वपूर्ण राजस्व वाला भी छूट का दावा करने के बाद आयकर देने से नहीं बच सकता है।
  • कर कटौती 2019-20 में निगम करों की प्राप्ति में परिलक्षित हुई, जब कर संग्रह 5.56 लाख करोड़ रुपए (GDP का 2.77%) से अधिक कम हो गया।

निगम कर: 

  • निगम कर कंपनी अधिनियम 1956 के तहत भारत में पंजीकृत सार्वजनिक और निजी दोनों कंपनियों द्वारा देय है।  
  • निगम कर एक प्रत्यक्ष कर है जो किसी कंपनी की शुद्ध आय या कंपनी के संचालन से प्राप्त लाभ पर लगाया जाता है।
    • यह कर किसी निगम के शुद्ध लाभ पर लगाया जाता है, जिसकी गणना उक्त निगम के कुल राजस्व से बेचे गए उत्पादों की लागत, परिचालन व्यय और मूल्यह्रास जैसे स्वीकार्य खर्चों को घटाकर की जाती है।  

निगम कर का महत्त्व:  

  • निगम कर किसी भी सरकार के लिये राजस्व का एक महत्त्वपूर्ण स्रोत है, क्योंकि इससे सार्वजनिक वस्तुओं और सेवाओं जैसे- स्कूलों, अस्पतालों, सड़कों तथा रक्षा क्षेत्र के वित्तपोषण में मदद मिलती है।
  • निगम कर धन के पुनर्वितरण और आय असमानता को दूर करने में भी भूमिका निभाता है, क्योंकि यह अधिक लाभकारी निगमों पर अधिक कर लगाता है।  
  • इसके अलावा, निगम कर के अन्य आर्थिक और सामाजिक प्रभाव भी हो सकते हैं।
    • उदाहरण के लिये एक उच्च निगम कर दर कम कर दरों वाले क्षत्रों की तुलना में किसी देश या क्षेत्र को निवेश के संदर्भ कम आकर्षक बना सकती है, जो उद्यमों की प्रतिस्पर्द्धा को प्रभावित कर सकती है।
  • निगम कर का फर्मों  के स्थान और प्रकार पर भी प्रभाव पड़ सकता है जो एक अधिकार क्षेत्र में काम करते हैं, क्योंकि निगम कर के आधार पर एक विशिष्ट क्षेत्र में निवेश करने की अधिक या कम संभावना हो सकती है।

निष्कर्ष:

कुल मिलाकर निगम कर का महत्त्व सरकार और समाज के विशिष्ट संदर्भ एवं लक्ष्यों पर निर्भर करता है। कुछ लोग निगम कर को सार्वजनिक वस्तुओं के वित्तपोषण तथा सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने के लिये एक आवश्यक उपकरण के रूप में देख सकते हैं, जबकि अन्य इसे व्यवसायों पर बोझ व आर्थिक विकास हेतु एक बाधा के रूप में देख सकते हैं। 

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस


भूगोल

हीट डोम

प्रिलिम्स के लिये:

हीट डोम, जेट स्ट्रीम, जलवायु परिवर्तन

मेन्स के लिये:

महत्त्वपूर्ण भूभौतिकीय घटना

चर्चा में क्यों

यूरोप के कई देशों में वर्ष 2023 में जनवरी सबसे गर्म रहा है, इसे 10 से 20 डिग्री सेल्सियस तक के अधिक तापमान के साथ दर्ज किया गया।

  • इन देशों में पोलैंड, डेनमार्क, चेक गणराज्य, नीदरलैंड, बेलारूस, लिथुआनिया और लातविया शामिल हैं।
  • विशेषज्ञों का मानना है कि इन क्षेत्रों में हीट डोम बनने के कारण महाद्वीप अधिक गर्मी का अनुभव कर रहा है।
  • वर्ष 2021 में, पश्चिमी कनाडा और अमेरिका में भी इस प्रकार की  समस्या हुई जिससे यहाँ जानलेवा हीट वेव का सामना करना पड़ा ।
  • सितंबर 2022 में अमेरिका में हीट डोम की घटना के कारण तापमान में अधिक वृद्धि दर्ज की गई

Heat-dome

हीट डोम और हीट वेव: 

  • हीट डोम: 
    • जब गर्म हवा एक जगह पर लंबे समय तक रहती है, तो किसी बर्तन पर रखे ढक्कन की तरह उच्च दबाव के क्षेत्र से यह एक गर्म हवाओं का गुंबद जैसा बनाती है, जिसे हीट डोम कहा जाता है।
    • जितनी अधिक देर तक हवा फंँसी रहती है, सूर्य उतना ही अधिक वायु को गर्म करता है, जिससे प्रत्येक दिन ऊष्ण स्थिति पैदा होती है।
    • हीट डोम सामान्यतः कुछ दिनों के लिये बनता है लेकिन कभी-कभी यह हफ्तों तक बढ़ सकता है, जिससे चरम हीट वेव उत्पन्न हो सकती है।
    • वैज्ञानिकों का सुझाव है कि उच्च दबाव का कोई भी क्षेत्र, चाहे हीट डोम हो या नहीं, वायु को अवरोहित करता है और जब यह धरातल पर पहुँच जाता है तो यह संकुचित होकर ऊष्ण हो जाता है।
    • इसके अलावा जब वायु संकुचित होती है, तो यह ऊष्ण हो जाती है और क्षेत्र के तापमान को और बढ़ा देती है।
  • हीट डोम और जेट स्ट्रीम: 
    • हीट डोम का निर्माण जेट स्ट्रीम की विशेषता से संबंधित है।  
      • जेट धाराएँ वायुमंडल के ऊपरी स्तरों में तेज़ हवाओं की अपेक्षाकृत संकरी पट्टी होती हैं।
    • माना जाता है कि जेट स्ट्रीम तरंग जैसा प्रतिरूप होता है जो उत्तर से दक्षिण उसके बाद उत्तर की ओर प्रवाहित होता है।
    • जब ये तरंगें दीर्घ और विस्तारित हो जाती हैं, तो धीरे-धीरे प्रवाहित होती हैं और कभी-कभी स्थिर भी हो सकती हैं।
    • यह स्थिति तब उत्पन्न होती है जब उच्च दबाव प्रणाली और हीट डोम की घटना होती है। 
    • हालाँकि हीट डोम के हमेशा अस्तित्व में रहने की संभावना है, शोधकर्त्ताओं का कहना है कि जलवायु परिवर्तन उन्हें और अधिक तीव्र एवं लंबा बना सकता है।
    • तापमान के बढ़ने के कारण जेट स्ट्रीम अधिक लहरदार हो जाएगी तथा इससे व्यापक विचलन होगा, जिसके कारण लगातार हीट वेब की घटनाएँ होंगी।

हीट डोम के बनने के कारण:

  • समुद्र के तापमान में परिवर्तन: समुद्र के तापमान में एक सशक्त परिवर्तन (या ढाल) के कारण यह घटना शुरू होती है 
    • संवहन के रूप में जानी जाने वाली प्रक्रिया के तहत समुद्र की सतह के ऊपर उठने के लिये ढाल अधिक गर्म हवा का कारण बनती है, जो समुद्र की सतह से गर्म होती है।
    • जैसे ही विद्यमान हवाएँ गर्म हवा को पूर्व की ओर ले जाती हैं, जेट स्ट्रीम की उत्तरी शिफ्ट हवा को फँसा लेती है और इसे भूमि की ओर ले जाती है, जहाँ यह समाप्त जाती है, जिसके परिणामस्वरूप ऊष्मा तरंगें उत्पन्न होती हैं।
  • वायुमंडलीय दबाव में परिवर्तन: हीट वेब तब उत्पन्न होती हैं जब वातावरण में उच्च दबाव उत्पन्न होता है और ऊष्ण वायु को धरातल की तरफ अवरोहित करता है। यह प्रभाव समुद्र से उठने वाली गर्मी से बढ़ता है, जिससे एक बड़े से लूप का निर्माण होता है। 
    • भूमि पर दबाव डालने वाली उच्च दबाव प्रणाली लंबवत रूप से फैलती है, जिससे अन्य मौसम प्रणालियों को पैटर्न बदलने के लिये मजबूर होना पड़ता है।
      • यह हवा एवं बादल के आवरण को भी कम करता है, जिससे हवा और अधिक दमघोंटू (Stifling) हो जाती है।
      • यही कारण है कि हीट वेव कई दिनों या उससे अधिक समय तक एक क्षेत्र में स्थिर हो जाती है।
  • जलवायु परिवर्तन: बढ़ते तापमान के कारण मौसम गर्म हो जाता है। भूमि पर हीट वेव एक नियमित घटना है।
    • हालाँकि ग्लोबल वार्मिंग ने उन्हें लंबी अवधि और बढ़ी हुई आवृत्ति के साथ अत्यधिक गर्म कर दिया है। 
    • जलवायु का अध्ययन करने वाले वैज्ञानिक इस बात से सहमत हैं कि आज होने वाली हीट वेव जलवायु परिवर्तन का परिणाम है, जिसके लिये मनुष्य ज़िम्मेदार है।

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस


close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow