इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

राजस्थान स्टेट पी.सी.एस.

  • 26 May 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
राजस्थान Switch to English

कृषि संकाय में अध्ययनरत छात्राओं की प्रोत्साहन राशि में तीन गुणा बढ़ोतरी

चर्चा में क्यों?

24 मई, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कृषि क्षेत्र में महिलाओं की सश्क्तीकरण और प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये ‘कृषि अध्ययनरत छात्राओं को प्रोत्साहन योजना’में नवाचार करते हुए बजट घोषणा 2023-24 में  ‘राजस्थान युवा कृषक कौशल व क्षमता संवर्द्धन मिशन’की शुरुआत की है, जिसके तहत छात्राओं को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि में तीन गुणा तक बढ़ोतरी की गई है। 

प्रमुख बिंदु  

  • राज्य सरकार का उद्देश्य है कि बालिकाएँ कृषि के क्षेत्र में नवीनतम विधाओं का अध्ययन करें और औपचारिक शिक्षण-प्रशिक्षण प्राप्त करें, जिससे न केवल परिवार की आय बढ़ेगी बल्कि वे राज्य और देश की समृद्धि में भी योगदान देंगी। 
  • इस मिशन के माध्यम से कृषि शिक्षा के प्रति छात्राओं का रुझान बढ़ाने एवं बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिये राज्य सरकार ने प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी की है। 
  • कृषि आयुक्त कानाराम ने बताया कि मिशन के तहत राज्य में कृषि विषय को लेकर अध्ययन करने वाली 11वीं एवं 12वीं कक्षा की छात्राओं को प्रतिवर्ष 5 हज़ार रुपए से बढ़ाकर 15 हज़ार की राशि प्रोत्साहन प्रदान की जाएगी।  
  • कृषि विज्ञान से  स्नातक के विषयों जैसे कि उद्यानिकी, डेयरी, कृषि अभियांत्रिकी, खाद्य प्रसंस्करण के साथ ही स्नातकोत्तर (एम.एस.सी. कृषि) में अध्ययन करने वाली छात्राओं को 12 हज़ार रुपए से बढ़ाकर 25 हज़ार रुपए प्रतिवर्ष दिये जाएंगे।  
  • इसी प्रकार कृषि विषय में पीएचडी करने वाली छात्राओं को 15 हज़ार रुपए से बढ़ाकर 40 हज़ार रुपए प्रतिवर्ष (अधिकतम 3 वर्ष) प्रोत्साहन राशि दिये जाने का प्रावधान किया गया है। 
  • इस मिशन के तहत गत 4 वर्षों में (17 दिसंबर, 2018 से मार्च 2023 तक) अध्ययनरत 84 हज़ार 583 छात्राओं को कुल 55 करोड़ 17 लाख 87 हज़ार रुपए का प्रोत्साहन दिया गया है, जिसमें वर्ष 2018-19 में  11 हज़ार 605 छात्राओं को 7 करोड़ 87 लाख 69 हज़ार रुपए का आर्थिक संबल दिया गया है।  
  • इसी प्रकार वर्ष 2019-20 में 15 हज़ार 780 छात्राओं को 9 करोड़ 30 लाख 6 हज़ार रुपए का, वर्ष 2020-21 में 14647 छात्राओं को 10 करोड़ 75 लाख 23 हज़ार रुपए का तथा वर्ष 2021-22 में 20 हज़ार 867 छात्राओं को 12 करोड़ 84 लाख 56 हज़ार रुपए का प्रोत्साहन देकर लाभान्वित किया गया है।  
  • इसी प्रकार वर्ष 2022-23 में 21 हज़ार 684 छात्राओं को 14 करोड़ 40 लाख 33 हज़ार रुपए का आर्थिक संबल देकर कृषि संकाय लेने के लिये प्रोत्साहित किया गया है। 
  • बढ़ते हुए आँकड़े बताते हैं कि राज्य सरकार की यह मुहिम छात्राओं को कृषि संकाय चुनने के लिये लाभकारी सिद्ध हो रही हैं। इससे न केवल छात्राएँ कृषि के क्षेत्र में नवाचार कर रही हैं बल्कि देश में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही हैं।
  • मिशन में आवेदन करने के लिये छात्रा का राजस्थान का मूल निवासी होना तथा किसी भी राजकीय एवं राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय, महाविद्यालय या विश्वविद्यालय में कृषि संकाय में अध्ययनरत होना आवश्यक है। 
  • कृषि में अध्ययनरत छात्राओं को राजस्थान युवा कृषक कौशल व क्षमता संवर्द्धन मिशन में आवेदन करते समय  आवश्यक दस्तावेज़ जैसे जन आधार कार्ड, गत वर्ष की अंकतालिका और मूल निवास प्रमाण-पत्र ऑनलाइन अपलोड करना होता है। 


राजस्थान Switch to English

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने दिव्यांग विशेष आवासीय विद्यालय का किया उद्घाटन

चर्चा में क्यों?

25 मई, 2023 को राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने प्रदेश के अलवर ज़िले में परमार्थ दिव्यांग एवं जनकल्याण बौद्धिक दिव्यांग विशेष आवासीय विद्यालय का उद्घाटन किया।  

प्रमुख बिंदु  

  • यह आवासीय विद्यालय अलवर ज़िले के दिव्यांगों के लिये मील का पत्थर साबित होगा। 
  • विदित है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में दिव्यांगों के लिये बाबा आमटे यूनिवर्सिटी जैसी सौगात भी दी है।  
  • राज्य सरकार प्रत्येक ज़रूरतमंद व पिछड़े तबके के लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिये नीतिगत फैसले कर रही है। सरकार ने दिव्यांगों को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से न केवल उनकी पेंशन बढ़ाई है बल्कि उन्हें आवागमन में असुविधा न हो इसके लिये हज़ारों की संख्या में स्कूटी भी वितरित की है। 
  • राज्य सरकार प्रदेश के दिव्यांगों के कल्याण हेतु निरंतर कार्य कर रही है। दिव्यांगजनों को लाभांवित करने हेतु विभिन्न येाजनाएँ संचालित की गई हैं, जिनसे उन्हें लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow