दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:


झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 15 Oct 2025
  • 0 min read
  • Switch Date:  
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स Switch to English

रक्षा मंत्री ने भविष्य हेतु तैयार सशस्त्र बलों पर पुस्तक का विमोचन किया

चर्चा में क्यों?

14 अक्तूबर, 2025 को रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान द्वारा लिखित पुस्तक “रेडी, रिलेवेंट एंड रिसर्जेंट II: शेपिंग ए फ्यूचर रेडी फोर्स” का विमोचन किया।

मुख्य बिंदु

  • यह पुस्तक भारत के सशस्त्र बलों को भविष्य की चुनौतियों हेतु तैयार करने हेतु एक व्यापक और दूरदर्शी रूपरेखा प्रस्तुत करती है।
  • इसमें युद्ध के बदलते स्वरूप का गहन विश्लेषण किया गया है, जिसमें संघर्ष के विकास का अवलोकन और उभरते क्षेत्रों, जैसे– साइबरस्पेस, अंतरिक्ष-संचालित अभियान और संज्ञानात्मक युद्ध (Cognitive Warfare) का अध्ययन शामिल है और इनकी भारतीय सशस्त्र बलों के लिये बढ़ती महत्ता  को रेखांकित किया गया है।
  • सशक्त सैन्य नेतृत्व और संस्थागत अनुकूलनशीलता के महत्त्व पर ज़ोर देते हुए लेखक भारत के सैन्य भविष्य की साहसी पुनर्कल्पना प्रस्तुत करते हैं, जो ऐतिहासिक ज्ञान से प्रेरित तकनीकी नवाचार का उपयोग करती है तथा सजग, विश्वसनीय और पुनरुत्थानशील भारत के दृष्टिकोण पर आधारित है।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ

  • चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) का पद वर्ष 2019 में स्थापित किया गया था। CDS रक्षा मंत्री के प्रमुख सैन्य सलाहकार के रूप में सभी तीन सेनाओं (थ्री-सर्विसेज) से संबंधित मामलों में मार्गदर्शन प्रदान करता है।
  • चीफ्स ऑफ स्टाफ कमिटी के स्थायी अध्यक्ष के रूप में CDS को इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के मुख्यालय द्वारा अपने निर्दिष्ट किये गए कार्यों को निभाने में सहायता प्रदान की जाती है।
  • वेतन एवं रैंक: सैन्य कार्य विभाग (Department of Military Affairs) का प्रमुख होने के साथ ही CDS चार सितारा जनरल (Four-Star General) के पद पर होता है तथा उसका वेतन व भत्ते सेवा प्रमुख (Service Chief) के बराबर होते हैं।

close
Share Page
images-2
images-2