नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

उत्तराखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 13 Dec 2024
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तराखंड Switch to English

10वाँ विश्व आयुर्वेद कॉन्ग्रेस और आरोग्य एक्सपो

चर्चा में क्यों?

हाल ही में देहरादून में 10वें विश्व आयुर्वेद कॉन्ग्रेस (WAC 2024) और आरोग्य एक्सपो का उद्घाटन किया गया। यह एक महत्त्वपूर्ण मोड़ है जहाँ विभिन्न विचारधाराओं, संस्कृतियों और नवाचारों की धाराएँ मिलती हैं।

मुख्य बिंदु

  • "देश का प्रकृति संरक्षण अभियान" का शुभारंभ:
    • 9वें आयुर्वेद दिवस (29 अक्तूबर, 2024) के अवसर पर केंद्रीय आयुष मंत्री ने राष्ट्रव्यापी अभियान "देश का प्रकृति परीक्षण अभियान" का शुभारंभ किया।
    • इसका उद्देश्य आयुर्वेद सिद्धांतों का उपयोग करके 1 करोड़ से अधिक व्यक्तियों की प्रकृति का आकलन करना है।
    • नागरिकों को इस महान पहल में सक्रिय रूप से भाग लेने और योगदान देने के लिये प्रोत्साहित किया जाता है।
  • आयुष ग्रिड और वैश्विक निवेश:
    • आयुष ग्रिड आयुष क्षेत्र को डिजिटल बनाने और पारंपरिक स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों को बढ़ावा देने के लिये आयुष मंत्रालय की एक परियोजना है।
    • इसके लाभों में नवाचारों के साथ स्वास्थ्य सेवा में क्रांति लाना, प्रभावशीलता, सुरक्षा और सामर्थ्य में वृद्धि करना शामिल है।
    • आयुर्वेद से संबंधित पहलों को समर्थन देने के लिये वैश्विक साझेदारों की ओर से 1.3 बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश प्रस्तावित है।
  • WAC 2024:
    • विश्व आयुर्वेद फाउंडेशन (WAF) द्वारा आयोजित, जो विज्ञान भारती की एक पहल है।
    • इस कार्यक्रम के लिये 5500 से अधिक भारतीय प्रतिनिधियों और 54 देशों के 350 से अधिक प्रतिनिधियों ने पंजीकरण कराया।
    • इस कार्यक्रम में 150 से अधिक वैज्ञानिक सत्र और 13 सहयोगी कार्यक्रम शामिल हैं, जिनमें पूर्ण चर्चाएँ भी शामिल हैं।
    • इसका विषय है "Digital Health: An Ayurveda Perspectiveअर्थात् डिजिटल स्वास्थ्य: आयुर्वेद परिप्रेक्ष्य" जो आयुर्वेद को आगे बढ़ाने के लिये आधुनिक प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाने पर केंद्रित है।
    • विचार-विमर्श:
      • डिजिटल उपकरणों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा वितरण को बढ़ाना।
      • अनुसंधान पद्धतियों को पुनः परिभाषित करना।
      • आयुर्वेद को वैश्विक स्वास्थ्य परिदृश्य में एकीकृत करना।
  • आयुष मंत्रालय की भूमिका:
    • आयुष मंत्रालय विश्व आयुर्वेद कॉन्ग्रेस के आयोजन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जो विश्व स्तर पर आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिये भारत की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।
  • योगदान:
    • अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से आयुर्वेद ज्ञान, अनुसंधान और प्रथाओं को आगे बढ़ाना।
    • आयुर्वेद की वैश्विक प्रासंगिकता और भविष्य के विकास पर चर्चा करने के लिये विशेषज्ञों, चिकित्सकों और नीति निर्माताओं को शामिल करना।
  • WAC 2024 का महत्त्व:
    • आयुर्वेद की समृद्ध विरासत का जश्न मनाता है और वैश्विक स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली में इसके भविष्य की कल्पना करता है।
    • पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक प्रौद्योगिकी के साथ जोड़ना, यह सुनिश्चित करना कि आयुर्वेद एक स्थायी और समग्र स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली के रूप में विकसित हो।
    • WAC 2024 आयुर्वेद को वैश्विक स्वास्थ्य सेवा में परिवर्तनकारी शक्ति के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण आयोजन है।

विश्व आयुर्वेद फाउंडेशन (WAF)

  • यह एक ऐसा संगठन है जो विश्व स्तर पर आयुर्वेद को बढ़ावा देता है और आयुर्वेद से संबंधित अनुसंधान, स्वास्थ्य कार्यक्रमों और अन्य गतिविधियों का समर्थन करता है।
  • यह विज्ञान भारती की एक पहल है जिसकी स्थापना वर्ष 2011 में हुई थी। WAF के उद्देश्यों में शामिल हैं: 
    • अनुसंधान का समर्थन 
    • शिविरों, क्लीनिकों और सेनेटोरियम के माध्यम से स्वास्थ्य कार्यक्रमों का समर्थन करना 
    • सेमिनार, प्रदर्शनियाँ और अध्ययन समूहों का आयोजन 
    • आयुर्वेद के लिये नीति और योजना में नेतृत्व प्रदान करना
  • WAF विश्व आयुर्वेद कॉन्ग्रेस (WAC) का आयोजन करता है, जो एक ऐसा आयोजन है जिसमें वैज्ञानिक सत्र, स्वास्थ्य मंत्रियों के सम्मेलन और अन्य गतिविधियाँ शामिल होती हैं। 
  • WAC का उद्देश्य इस बात पर चर्चा करना है कि आयुर्वेद विभिन्न स्वास्थ्य चुनौतियों का समाधान कैसे कर सकता है।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2