ध्यान दें:

हरियाणा स्टेट पी.सी.एस.

  • 10 May 2025
  • 0 min read
  • Switch Date:  
हरियाणा Switch to English

हरियाणा एआई विकास परियोजना

चर्चा में क्यों?

हरियाणा सरकार ने हरियाणा एआई विकास परियोजना (HAIDP) और वर्ष 2025-28 के लिये 474.39 करोड़ रुपए के कुल परिव्यय के साथ एक विशेष प्रयोजन वाहन (SPV) के गठन की योजना बनाई है।

मुख्य बिंदु

  • परियोजना के बारे में: 
    • राज्य सरकार का लक्ष्य हरियाणा को कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित विकास के लिये राष्ट्रीय केंद्र में परिवर्तित करना है।
      • यह परियोजना तीन वर्षों (2025-2028)के लिये क्रियान्वित की जाएगी।
      • कुल परिव्यय को विश्व बैंक और हरियाणा सरकार द्वारा 70:30 के अनुपात में वित्त पोषित किया जायेगा
  • प्रमुख सुविधाएँ: 
  • कौशल विकास केंद्र:
    • इस परियोजना का उद्देश्य एआई, मशीन लर्निंग और डाटा साइंस जैसे क्षेत्रों में 50,000 से अधिक पेशेवरों को प्रशिक्षित करना और उन्हें आगे बढ़ाना है।
    • HAIDP का उद्देश्य सार्वजनिक प्रशासन में एआई को एकीकृत करना तथा सरकारी विभागों में डाटा-संचालित सेवा वितरण को बढ़ाना है।
  • स्टार्ट-अप और नवाचार के लिये समर्थन:
    • यह परियोजना इनक्यूबेशन, मार्गदर्शन और साझा कंप्यूटिंग अवसंरचना प्रदान करके स्टार्ट-अप, अनुसंधान एवं विकास तथा उद्यमशीलता को बढ़ावा देगी।

विश्व बैंक

  • परिचय
    • विश्व बैंक एक वैश्विक विकास सहकारी संस्था है, जिसमें 189 सदस्य देश हैं। 
    • इन देशों या शेयरधारकों का प्रशासन एक बोर्ड ऑफ गवर्नर्स द्वारा किया जाता है, जो आमतौर पर वित्त या विकास मंत्रियों से निर्मित होता है। 
    • बोर्ड की बैठक प्रतिवर्ष नीति निर्धारण और वैश्विक विकास में संस्था के कार्यों की देखरेख के लिये होती है।
  • मिशन एवं कार्य: 
    • भारत में विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित कुछ परियोजनाएँ हैं, भारत ऊर्जा दक्षता स्केल-अप कार्यक्रम, संकल्प, MSME प्रदर्शन में वृद्धि एवं तेज़ी (RAMP), ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर,एवं मुंबई शहरी परिवहन परियोजनाएँ आदि।
    • विश्व बैंक का लक्ष्य गरीबी को कम करना एवं साझा समृद्धि को बढ़ावा देना है। 
    • यह देशों को जटिल विकास चुनौतियों से निपटने में सहायता प्रदान करने के लिये  वित्तीय उत्पाद, तकनीकी सहायता और नीतिगत सलाह प्रदान करता है।
    • विश्व बैंक प्रभाव को अधिकतम करने के लिये बहुपक्षीय संस्थाओं, नागरिक समाज, निजी क्षेत्र के अभिकर्त्ताओं एवं संस्थाओं के साथ सहयोग करता है। 
      • विश्व बैंक ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढाँचे एवं पर्यावरणीय स्थिरता जैसे क्षेत्रों में 15,000 से अधिक परियोजनाओं को वित्त पोषित किया है।


close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2