बिहार Switch to English
अप्रेंटिसशिप एंबेडेड डिग्री प्रोग्राम
चर्चा में क्यों?
बिहार के 5 विश्वविद्यालयों के 11 कॉलेज 2025-26 शैक्षणिक सत्र से अप्रेंटिसशिप एंबेडेड डिग्री प्रोग्राम (AEDP) शुरू करने जा रहे हैं।
मुख्य बिंदु
- परिचय: AEDP एक नवाचारपूर्ण चार-वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम है, जो शैक्षणिक अध्ययन को वास्तविक उद्योग अनुभव के साथ सहजता से जोड़ता है, जिसमें कक्षा शिक्षा को हैंड्स-ऑन (व्यावहारिक) अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के साथ संयोजित किया गया है।
- उद्देश्य: AEDP को उच्च शिक्षा को अधिक रोज़गारोन्मुख बनाने के लिये तैयार किया गया है, जिससे छात्रों को उद्योग-संबंधित कौशल और व्यावहारिक प्रशिक्षण से सुसज्जित किया जा सके।
- केंद्रित क्षेत्र: डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स, स्वास्थ्य प्रबंधन, वित्तीय सेवाएँ, मीडिया, खुदरा/रिटेल, रसद/लॉजिस्टिक्स और बीमा।
- उद्योग संपर्क: यह कार्यक्रम शिक्षा को बाज़ार की मांगों के अनुरूप बनाने के लिये उद्योग-अकादमिक सहयोग पर बल देता है।
- भाग लेने वाले विश्वविद्यालय और महाविद्यालय:
- पटना विश्वविद्यालय: बी.एन. कॉलेज (डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स), मगध महिला कॉलेज (हेल्थकेयर मैनेजमेंट)
- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय: कॉलेज ऑफ कॉमर्स, आर्ट्स एंड साइंस (इलेक्ट्रॉनिक्स), गंगा देवी महिला कॉलेज (वित्तीय सेवाएँ और बीमा), जे.डी. विमेंस कॉलेज (रिटेल ऑपरेशंस और वित्तीय सेवाएँ)
- तिलका माँझी भागलपुर विश्वविद्यालय: भागलपुर नेशनल कॉलेज (रिटेल और लॉजिस्टिक्स)
- मगध विश्वविद्यालय: एस.एन. सिन्हा कॉलेज (मीडिया और मनोरंजन), एस.एस. कॉलेज औरंगाबाद (वित्तीय सेवाएँ और बीमा)
- बी.आर. अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय: आर.एन. कॉलेज हाजीपुर (वित्तीय सेवाएँ और लॉजिस्टिक्स), आर.एस.एस. साइंस कॉलेज सीतामढ़ी (वित्तीय सेवाएँ और रिटेल), एल.एन. दुबे कॉलेज मोतिहारी (मीडिया और वित्तीय सेवाएँ)
- शैक्षणिक मॉडल: AEDP प्रारंभिक सेमेस्टर में कक्षा शिक्षण को बाद के सेमेस्टर में पूर्णकालिक अप्रेंटिसशिप के साथ जोड़ता है, जिससे शैक्षणिक अवधारणाओं का व्यावहारिक अनुप्रयोग सुनिश्चित होता है।