उत्तर प्रदेश Switch to English
प्रशांत कुमार को मानद डी.लिट. की उपाधि
चर्चा में क्यों?
उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) प्रशांत कुमार को लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टर ऑफ लिटरेचर (D.Litt.) की उपाधि प्रदान की गई है।
मुख्य बिंदु
- प्रशांत कुमार के बारे में:
- प्रशांत कुमार (1990 बैच के IPS अधिकारी) यह प्रतिष्ठित सम्मान पाने वाले उत्तर प्रदेश कैडर के पहले IPS अधिकारी हैं।
- उनके करियर में महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था), आर्थिक अपराध शाखा के प्रमुख तथा CISF और ITBP में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति जैसी महत्त्वपूर्ण भूमिकाएँ शामिल रही हैं।
- यह सम्मान पुलिस सेवा, सार्वजनिक सुरक्षा और रणनीतिक सुरक्षा प्रबंधन में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिये दिया गया है।
- संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कदम उठाने में उनके नेतृत्व की व्यापक सराहना की जाती है।
- उन्होंने एंटी-माफिया टास्क फोर्स का नेतृत्व करने और उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था में सुधार लागू करने तथा उसे नया रूप देने में अहम भूमिका निभाई।
नोट: मानद डी. लिट. (डॉक्टर ऑफ लेटर्स या डॉक्टर ऑफ लिटरेचर) एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक सम्मान है जो विश्वविद्यालयों द्वारा कला, साहित्य, शिक्षा, संस्कृति या समाज में असाधारण योगदान को मान्यता देने के लिये दिया जाता है तथा इसके लिये प्राप्तकर्त्ता को कोई शैक्षणिक पाठ्यक्रम, शोध या परीक्षा पूरी करने की आवश्यकता नहीं होती है।