दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

विश्व बैंक ने ‘वाटर फॉरवर्ड’ पहल शुरू की

  • 22 Apr 2026
  • 10 min read

चर्चा में क्यों? 

विश्व बैंक ने अप्रैल 2026 में ‘वाटर फॉरवर्ड’ नामक एक वैश्विक पहल शुरू की, जिसका उद्देश्य वर्ष 2030 तक 1 बिलियन से अधिक लोगों के लिये जल सुरक्षा में सुधार करना है।

मुख्य बिंदु:

  • पहल: विश्व बैंक समूह ने बढ़ते वैश्विक जल संकट से निपटने और विश्वभर में विश्वसनीय जल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये ‘वाटर फॉरवर्ड’ पहल शुरू की।
    • विश्व बैंक ने स्वयं वर्ष 2030 तक लगभग 400 मिलियन लोगों तक जल सुरक्षा पहुँचाने का संकल्प लिया है, जबकि शेष लाभार्थियों को साझेदार संस्थाओं के माध्यम से सहायता दी जाएगी।
  • देश-नेतृत्व वाले जल समझौते: इस पहल के केंद्र में राष्ट्रीय जल समझौते हैं, जिनके माध्यम से सरकारें सुधार की प्राथमिकताओं की पहचान करती हैं, संस्थाओं को सुदृढ़ करती हैं और जल क्षेत्र के लिये निवेश योजनाएँ तैयार करती हैं।
  • भागीदारी: प्रारंभिक चरण में 14 देशों ने अपने राष्ट्रीय जल समझौतों की घोषणा की।
  • निवेश: यह पहल जल अवसंरचना, जल प्रबंधन प्रणालियों और जलवायु-अनुकूल जल सेवाओं में निवेश को तीव्र करने का प्रयास करती है।
  • उद्देश्य: इसका लक्ष्य सुरक्षित, विश्वसनीय और किफायती जल आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए सतत विकास को बढ़ावा देना है, साथ ही सूखा एवं बाढ़ जैसे जलवायु-संबंधित जल जोखिमों के प्रति अनुकूलन बढ़ाना है।

और पढ़ें: विश्व बैंक

close
Share Page
images-2
images-2