इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


झारखंड

महिला हेल्प डेस्क

  • 10 Jan 2022
  • 2 min read

चर्चा में क्यों? 

हाल ही में झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य में महिला हिंसा व उससे जुड़े मामलों में पुलिस के बेहतर तरीके से निपटने के लिये राज्य के अधिकांश शहरी थानों में महिला हेल्प डेस्क खोलने की योजना बनाई है।

प्रमुख बिंदु 

  • राजधानी के सभी थानों के साथ-साथ राज्य के 300 थानों में पहले चरण में महिला हेल्प डेस्क खोलने की योजना बनाई गई है। केंद्र सरकार के निर्भया फंड से इन महिला हेल्प डेस्क का निर्माण किया जाएगा।
  • राज्य के थानों में महिला हेल्प डेस्क सुचारु रूप से चलाने के लिये 300 टैबलेट की खरीद की जाएगी। फरवरी 2022 तक महिला हेल्प लाइन खोल दिये जाएंगे। 
  • उल्लेखनीय है कि राज्य के डीजीपी नीरज सिन्हा द्वारा महिला हेल्प लाइन खोलने के लिये 2 नवंबर, 2021 को राज्य सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग को प्रस्ताव भेजा गया था।
  • राज्य सरकार के आदेश के बाद सीआईडी को इस दिशा में कार्रवाई का जिम्मा दिया गया है। राज्य के एडीजी सीआईडी प्रशांत सिंह ने लैपटॉप की खरीद के लिये एक तकनीकी समिति का गठन किया है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2