दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश का पहला अंतर-ज़िला हेलीकाप्टर मार्ग

  • 27 Dec 2023
  • 9 min read

चर्चा में क्यों?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आगरा के बटेश्वर से मथुरा के गोवर्धन तक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राज्य की पहली अंतर-ज़िला हेलीकाप्टर (इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट हेलीकॉप्टर) सेवा का उद्घाटन किया।

  • समारोह के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का भी अनावरण किया गया।

मुख्य बिंदु:

  • हेलीकॉप्टर सेवा निजी-सार्वजनिक भागीदारी (PPP) पर आधारित है, जिसका संचालन उत्तराखंड की एक निजी कंपनी करेगी।
  • यहाँ ₹100 करोड़ की परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया गया, जिसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमाओं के पार चंबल के बीहड़ों के बीच स्थित एक ऐतिहासिक गाँव बटेश्वर का विकास करना है।
  • पहले मथुरा के तीर्थ स्थल गोवर्धन के लिये एक हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध थी, जो प्रतिष्ठित गोवर्धन पहाड़ी की 'परिक्रमा' में रुचि रखने वाले तीर्थयात्रियों के लिये ज़िले के भीतर उड़ान भरती थी।

अटल बिहारी वाजपेयी:

  • उनका जन्म 25 दिसंबर, 1924 को तत्कालीन ग्वालियर रियासत में हुआ था।
  • वह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री थे, जो 1996 और 1999 में दो बार इस पद के लिये चुने गए थे।
  • उन्हें 2015 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत रत्न और 1994 में दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान, पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
close
Share Page
images-2
images-2