प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 जून से शुरू :   संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


उत्तर प्रदेश

सुशासन सूचकांक, 2021 में उत्तर प्रदेशसुशासन सूचकांक, 2021 में उत्तर प्रदेश

  • 27 Dec 2021
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

25 दिसंबर, 2021 को सुशासन दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के द्वारा सुशासन सूचकांक जारी किया गया, जिसमें ग्रुप ‘बी’में उत्तर प्रदेश को 5वीं रैंक प्राप्त हुई है।

प्रमुख बिंदु 

  • जीजीआई-2021 में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को चार श्रेणियों- समूह ए, समूह बी, पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्य, केंद्र शासित प्रदेश में बाँटकर रैंकिंग दी गई है। जीजीआई-2021 तैयार करने के लिये 10 क्षेत्रों के 58 संकेतकों पर विचार किया गया है।
  • उत्तर प्रदेश ने सुशासन सूचकांक की समग्र रैंकिंग में 4.628 स्कोर के साथ ग्रुप ‘बी’में 5वीं रैंक प्राप्त की है, वहीं मध्य प्रदेश को ग्रुप ‘बी’में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। तथा गुजरात ने ग्रुप ‘ए’में प्रथम रैंक प्राप्त की है।
  • उत्तर प्रदेश ने पिछले सूचकांक (2019) की तुलना में अपने स्कोर में 8.9 प्रतिशत की वृद्धि की है। पिछली बार इसका स्कोर 4.25 था, जो अब बढ़कर 4.63 हो गया है।
  • उत्तर प्रदेश ने मूलत: समाज कल्याण एवं विकास तथा न्यायिक एवं सार्वजनिक सुरक्षा क्षेत्र में सुधार किया है।
  • सुशासन सूचकांक 10 क्षेत्रों पर आधारित है, जिसमें उत्तर प्रदेश की रैंकिंग तथा स्कोर निम्नलिखित हैं-

क्षेत्र

उत्तर प्रदेश की रैंकिंग

स्कोर

1. कृषि और संबद्ध क्षेत्र

7वीं

0.435

2. वाणिज्य एवं उद्योग क्षेत्र

प्रथम

0.680

3. मानव संसाधन विकास क्षेत्र

द्वितीय

0.568

4. सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र

8वीं

0.167

5. सार्वजनिक अवसंरचना और उपयोगिता क्षेत्र

7वीं

0.537

6. आर्थिक शासन क्षेत्र

7वीं 

0.337

7. समाज कल्याण एवं विकास

7वीं

0.448

8. न्यायिक एवं सार्वजनिक सुरक्षा

तृतीय

0.322

9. पर्यावरण क्षेत्र

चतुर्थ

0.333

10. नागरिक केंद्रित शासन

द्वितीय

0.802

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2