दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश का चौथा कार्यवाहक DGP

  • 02 Feb 2024
  • 6 min read

चर्चा में क्यों?

हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) प्रशांत कुमार को कार्यवाहक राज्य पुलिस प्रमुख नियुक्त किया।

मुख्य बिंदु:

  • प्रशांत कुमार वर्ष 1990 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी हैं, जिनके पास कानून एवं व्यवस्था और मेरठ ज़ोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सहित विभिन्न महत्त्वपूर्ण पदों पर तीन दशकों से अधिक का अनुभव है।
  • वह DG (कानून व्यवस्था) और DG (आर्थिक अपराध शाखा) का पद भी संभालेंगे। यदि किसी कारण से राज्य सरकार द्वारा उन्हें हटाया नहीं जाता है, तो उनके मई 2025 में अपनी सेवानिवृत्ति तक कार्यवाहक DGP के रूप में बने रहने की संभावना है।
  • अपराध और माफिया के खिलाफ राज्य सरकार की ज़ीरो टॉलरेंस नीति को लागू करने के पीछे उन्हें मुख्य व्यक्ति माना जाता था।

close
Share Page
images-2
images-2
× Snow