इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


उत्तर प्रदेश

15 करोड़ लोगों का टीकाकरण करने वाला पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश

  • 02 Jun 2022
  • 1 min read

चर्चा में क्यों? 

1 जून, 2022 को उत्तर प्रदेश देश में 15 करोड़ लोगों का टीकाकरण करने वाला पहला राज्य बन गया है। 

प्रमुख बिंदु 

  • उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य है, जहाँ 15 करोड़ लोगों को कोविड टीके की दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं। 
  • 19.95 करोड़ की आबादी (जनगणना-2011) वाला उत्तर प्रदेश अब तक राज्य के लोगों को 32.76 करोड़ से अधिक डोज़ प्रदान कर चुका है। 
  • प्रदेशवासियों को अतिरिक्त सुरक्षा कवच प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा 10 जनवरी से अब तक लगभग 31.52 लाख बूस्टर डोज दिये जा चुके हैं। 
  • वहीं राज्य में 15-17 आयु वर्ग के बच्चों को अब तक 2,45,92,596 से अधिक टीके और 12-14 आयु वर्ग के बच्चों को 1,02,11,117 से अधिक टीके की खुराक दी जा चुकी है। 
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2