दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



उत्तर प्रदेश

‘उत्तर प्रदेश दिवस'

  • 23 Jan 2026
  • 12 min read

चर्चा में क्यों?

 केंद्रीय गृहमंत्री और सहयोग मंत्री, श्री अमित शाह, 24 जनवरी को लखनऊ में ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधन देंगे।

मुख्य बिंदु:

  • ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन क्यूज़ीन’ (ODOC) योजना की शुरुआत: सफल ODOP मॉडल से प्रेरित, इस नई पहल का उद्देश्य यूपी के प्रत्येक ज़िले के पारंपरिक और विशिष्ट व्यंजनों की पहचान करना, ब्रांडिंग करना और बाज़ार तक पहुँच सुनिश्चित करना है, ताकि स्थानीय स्वाद को राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर मान्यता मिल सके।
  • सरदार पटेल औद्योगिक क्षेत्र कार्यक्रम: गृहमंत्री इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे, जिसका उद्देश्य राज्य के औद्योगिक ढाँचे को मज़बूत करना है।
  • पुरस्कार और सम्मान: M YUVA (मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना) के अंतर्गत शीर्ष प्रदर्शन करने वाले ज़िलों को पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे।
    • उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान 2025–26 उन प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को प्रदान किया जाएगा जिन्होंने असाधारण योगदान दिया है।
  • 24 जनवरी का महत्त्व: इस दिन वर्ष 1950 में संयुक्त प्रांत का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश रखा गया था।
  • आधिकारिक मान्यता: राज्य की स्थापना वर्ष 1950 में हुई थी, लेकिन ‘यूपी दिवस’ का पहला आधिकारिक समारोह राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2018 में आयोजित किया गया।
  • उद्देश्य: इसका उद्देश्य राज्य की समृद्ध संस्कृति, शिल्प एवं धरोहर का उत्सव मनाना तथा इसकी विकास यात्रा और भविष्य की संभावनाओं को प्रदर्शित करना है।
  • वर्ष 2026 का थीम: इस वर्ष के समारोह की थीम है—‘विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश’।

और पढ़ें: MYUVA योजना, ODOP

close
Share Page
images-2
images-2