इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

पर्यटन मंत्री ने किया जल महोत्सव का शुभारंभ

  • 30 Nov 2022
  • 4 min read

चर्चा में क्यों?

28 नवंबर, 2022 को मध्य प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री ऊषा ठाकुर ने खंडवा ज़िले के पर्यटन स्थल ‘हनुवंतिया टापू’ में मध्य प्रदेश के वार्षिक पर्यटन कार्यक्रम ‘जल महोत्सव’के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु 

  • जल पर्यटन क्षेत्र में मिनी गोवा के नाम से देशभर में प्रसिद्ध हनुवंतिया में दो माह तक चलने वाले इस वाटर कार्निवल का समापन 28 जनवरी, 2023 को होगा।
  • प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि जल महोत्सव को अंतर्राष्ट्रीय ख्याति मिल रही है। यह प्रदेश से राष्ट्र और राष्ट्र से अंतर्राष्ट्रीय स्तर का हो गया है। जल महोत्सव में पहली बार पर्यटक फ्लाईंग बोट, फ्लोटिंग वेलनेस स्पा का रोमांच लेंगे।
  • प्रमुख सचिव शुक्ला ने स्थानीय नागरिकों से आग्रह किया कि पर्यटकों को गाँवों का भ्रमण कराएँ। स्थानीय खान-पान, कला, कौशल और खेती-बाड़ी से परिचय कराएँ, जिससे ग्रामीणों को भी आमदनी होगी और पर्यटक स्थानीय कला एवं संस्कृति से अवगत होंगे।
  • जल महोत्सव में केरल के प्रसिद्ध करैली समूह के द्वारा वेलनेस स्पा, राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय एंगलर्स की तीनदिवसीय एंगलिंग स्पोर्ट इवेंट, संगीत समारोह, पतंग उत्सव जैसी अनेक गतिविधियाँ पर्यटकों के मनोरंजन के लिये आयोजित की जाएंगी।
  • उल्लेखनीय है कि इंदिरा सागर बांध के तट पर स्थित हनुवंतिया टापू को एक आदर्श पर्यटन स्थल विकसित करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा ‘जल महोत्सव’का आयोजन किया जाता है।
  • ‘जल महोत्सव’खेल और प्रकृति के प्रति उत्साही लोगों को आनंद एवं रोमांच की अनुभूति के लिये साहसिक गतिविधियों के अवसर प्रदान करता है।
  • ‘जल महोत्सव’में साहसिक खेलों को ध्यान में रखते हुए अन्य उत्साहवर्धक गतिविधियाँ, जैसे- हॉट एयर बैलूनिंग, साइकिलिंग, क्रूज बोटिंग, वाटर पैरासेलिंग, पैरा मोटरिंग, आइलैंड केंपिंग, स्टार गेजिंग, बर्ड वॉचिंग आदि का भी आयोजन किया जाता है।
  • विदित है कि 20 जनवरी, 2022 को ‘जल महोत्सव’को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्पेन के मैड्रिड में भारत के अद्वितीय जल और साहसिक कार्निवल के रूप में सम्मानित किया गया था। इसके अलावा जल महोत्सव को वर्ष 2017 में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा सबसे अनोखे/अद्वितीय नवीन पर्यटन उत्पाद वर्ष 2015-16 हेतु राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।       
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2