इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


छत्तीसगढ़

तीनदिवसीय खैरागढ़ महोत्सव का शुभारंभ

  • 28 Apr 2022
  • 2 min read

चर्चा में क्यों? 

27 अप्रैल, 2022 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगाँव ज़िले के खैरागढ़ स्थित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में तीनदिवसीय खैरागढ़ महोत्सव का शुभारंभ किया।  

प्रमुख बिंदु 

  • इस दौरान मुख्यमंत्री ने 6 करोड़ 51 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया तथा चिटफंड कंपनी की धोखाधड़ी के शिकार हुए राजनांदगाँव ज़िले के 17,127 निवेशकों को एक करोड़ 57 लाख रुपए की राशि वापस लौटाई।  
  • मुख्यमंत्री बघेल ने राजनांदगाँव ज़िले में 14 करोड़ 74 लाख रुपए की लागत से स्थापित 9 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय का लोकार्पण भी किया।  
  • उल्लेखनीय है कि इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ द्वारा खैरागढ़ महोत्सव का आयोजन 27 से 30 अप्रैल, 2022 तक किया जा रहा है।   
  • मुख्यमंत्री ने खैरागढ़ इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के संस्थापक खैरागढ़ के राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह और रानी पद्मावती देवी तथा राजकुमारी इंदिरा को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।   
  • गौरतलब है कि इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय एशिया का पहला विश्वविद्यालय है, जो दृश्य और प्रदर्शन कला के लिये समर्पित है। यह भारत का एकमात्र संगीत एवं ललित कला का विश्वविद्यालय है।  
  • सन् 1956 में खैरागढ़ रियासत के तत्कालीन राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह और रानी पद्मावती देवी ने संगीत एवं ललित कला विश्वविद्यालय खोलने के लिये अपना महल दान कर दिया था और अपनी बेटी ‘इंदिरा’ के नाम पर इस विश्वविद्यालय का नाम रखा था।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2