दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

AICTE-VAANI योजना का तीसरा संस्करण लॉन्च किया गया

  • 22 Apr 2026
  • 11 min read

चर्चा में क्यों? 

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) ने अप्रैल 2026 में तकनीकी शिक्षा और उच्च अध्ययन में भारतीय भाषाओं के उपयोग को बढ़ावा देने के लिये VAANI (भारतीय भाषाओं की उन्नति और संवर्धन के लिये जीवंत समर्थन) योजना के तीसरे संस्करण शुरू किये।

मुख्य बिंदु:

  • लॉन्च: AICTE ने तकनीकी शिक्षा में भारतीय भाषाओं के उपयोग को सुदृढ़ करने और विभिन्न भाषायी समूहों के लिये शिक्षा को अधिक समावेशी एवं सुलभ बनाने के उद्देश्य से VAANI योजना शुरू की।
  • उद्देश्य: इस योजना का लक्ष्य उच्च शिक्षा में भाषा के अंतराल को कम करना है, ताकि छात्र अपनी मातृभाषा में तकनीकी ज्ञान तक पहुँच प्राप्त कर सकें।
  • वित्तीय सहायता: इस पहल के अंतर्गत AICTE प्रति वर्ष लगभग ₹4 करोड़ की राशि प्रदान करेगा, जिससे भारतीय भाषाओं में आयोजित लगभग 200 सम्मेलनों, संगोष्ठियों और कार्यशालाओं को समर्थन मिलेगा।
  • क्षेत्राधिकार: यह कार्यक्रम कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्वांटम प्रौद्योगिकी, साइबर सुरक्षा, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और एग्रोटेक जैसे उभरते तकनीकी क्षेत्रों में 22 भारतीय भाषाओं में शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा।
    • AICTE से अनुमोदित संस्थानों को स्वीकृत शैक्षणिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु एक निर्धारित समयावधि के भीतर एक समर्पित पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने के लिये आमंत्रित किया जाएगा।

और पढ़ें: 22 भारतीय भाषाएँ, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्वांटम प्रौद्योगिकी, साइबर सुरक्षा

close
Share Page
images-2
images-2