इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

दिव्यांग श्री मोहन सिंह को उत्कृष्ट कर्त्तव्यनिष्ठा के लिये दिया गया राज्यस्तरीय स्व. देवी प्रसाद शर्मा पुरस्कार, 2020-21

  • 04 Oct 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

  • 3 अक्तूबर, 2023 को मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने मंत्रालय में उत्कृष्ट कर्त्तव्यनिष्ठा के लिये सहकारिता विभाग, मंत्रालय में कार्यरत् चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्री मोहन सिंह को ‘स्व. देवी प्रसाद शर्मा पुरस्कार, 2020-21’दिया।

प्रमुख बिंदु

  • श्री मोहन सिंह को उनकी शारीरिक दिव्यांगता के बावजूद समर्पित भाव के साथ समयबद्ध एवं प्रतिबद्ध कर्त्तव्यनिष्ठा के लिये वर्ष 2020-21 का यह पुरस्कार दिया गया। उन्हें पुरस्कार स्वरूप एक लाख रुपए राशि का चेक एवं प्रमाण-पत्र भी दिया गया।
  • उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा स्वर्गीय देवी प्रसाद शर्मा की स्मृति में की गई पुरस्कार की घोषणा के अनुपालन में राज्य शासन द्वारा प्रदेश के शासकीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उत्तम कार्यों के लिये ‘स्व. देवी प्रसाद शर्मा’पुरस्कार की स्थापना वर्ष 2017 से की गई है।
  • इस पुरस्कार का उद्देश्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उत्तम कार्य के लिये प्रोत्साहित करना है।
  • चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों में कार्य के प्रति लगनशीलता, समय की पाबंदी, आचरण, व्यवहार, आज्ञाकारिता, कार्यालय में उपस्थिति, अतिरिक्त कार्य लेने के प्रति तत्परता, सौंपे गए कार्य को करने की समझ और योग्यता, स्वच्छता एवं साफ-सफाई के लिये किये गए उत्तम कार्यों के लिये यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
  • यह पुरस्कार दिये जाने वाले वर्ष के ठीक पूर्व के वित्तीय वर्ष में किये गए कार्यों के लिये प्रदान किया जाता है।
  • यह पुरस्कार राज्यस्तरीय है और इसके अंतर्गत एक लाख रुपए की राशि एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाता है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2