इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


हरियाणा

राज्य स्तरीय फसल बीमा समन्वय समिति की बैठक का आयोजन

  • 15 May 2023
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

  • 12 मई, 2023 को हरियाणा कृषि तथा किसान कल्याण विभाग के अतिरित्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय फसल बीमा समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। 

प्रमुख बिंदु  

  • अतिरित्त मुख्य सचिव ने बैठक में ‘प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’ को किसान हितैषी बनाने के लिये खरीफ 2023 से रबी 2025-26 तक लागू करने हेतु महत्त्वपूर्ण निर्णय लिये गए, जिससे  योजना को प्रदेश के लोगों के लिये अधिक सरल तथा पारदर्शी बनाया जा सके। 
  • बैठक में तकनीकी के प्रयोग को महत्त्वता देते हुए तकनीकी समर्थन हेतु हरसैक को विभाग का तकनीकी भागीदार नियुत्त करने का प्रस्ताव स्वीकृत किया तथा आगामी सत्र के लिये जारी होने वाले टेंडर में किसानों की शिकायतें पोर्टल के माध्यम से लेने का प्रावधान किया जाएगा।  
  • योजना की पारदर्शिता को मद्देनजर रखते हुए अतिरित्त मुख्य सचिव द्वारा फसल कटाई प्रयोगों की विडियोग्राफी तथा स्थानीय आपदा के सर्वे/फसल कटाई प्रयोगों में आपत्ति करने का समय 72 घंटे से बढ़ाकर 144 घंटे तथा बीमा कंपनी के लिये 48 घंटे से बढ़ाकर 96 घंटे करने की सिफारिश की। 
  • इस बैठक में योजना के तहत सम्मिलित फसलों की बीमित राशि भी तय की गई। जिसका विवरण प्रकार निम्न दिया गया है:&         

राशि रुपए प्रति हैक्टेयर

खरीफ

रबी

फसल

2023-24

2024-25

2025-26

फसल

2023-24

2024-25

2025-26 

धान 

96371 

101190 

106249 

गेंहूँ 

72896 

76541 

80368 

बाजरा 

46456 

48779 

51218 

सरसों 

48927 

51373 

53942 

मक्का 

49421 

51892 

54487 

जौं 

46456 

48779 

51218 

कपास 

98595 

103525 

108701 

चना

35830 

37682 

39503 

मूंग 

43243 

45405

47675 

सूरजमूखी 

49421

51892 

54487   

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2