दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


राजस्थान

भगवान श्री देवनारायण जयंती पर राज्य में राजकीय अवकाश घोषित

  • 28 Jan 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

27 जनवरी, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भगवान श्री देवनारायण की जयंती पर राज्य में राजकीय अवकाश घोषित करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी।

प्रमुख बिंदु 

  • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया कि राज्य में आमजन की आस्था और जनप्रतिनिधियों की मांग को ध्यान में रखते हुए ही भगवान श्री देवनारायण की जयंती पर राज्य में राजकीय अवकाश घोषित करने का यह निर्णय लिया गया है।
  • विदित है कि देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह अवाना, उद्योग मंत्री शकुंतला रावत तथा खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने पत्र लिखकर भगवान श्री देवनारायण जयंती पर अवकाश घोषित करने की मांग की थी।
  • उल्लेखनीय है कि भगवान श्री देवनारायण की एक गोरक्षक, असहाय लोगों के कष्टों का निवारण करने वाले लोक देवता एवं पराक्रमी योद्धा के रूप में आराधना की जाती है। राजस्थान एवं अन्य राज्यों में बड़ी संख्या में विभिन्न समाज के श्रद्धालुओं द्वारा भगवान श्री देवनारायण की पूजा की जाती है।
  • गौरतलब है कि इस वर्ष भगवान देवनारायण की 1111वीं जयंती 28 जनवरी को मनाई जा रही है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow