प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 जून से शुरू :   संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


बिहार

बिहार में खेलों को बढ़ावा देने के लिये बन रही स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और एकेडमी

  • 25 Jul 2023
  • 4 min read

चर्चा में क्यों?

21 जुलाई, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार बिहार में खेल संस्कृति विकसित करने के लिये राज्य सरकार द्वारा कई स्तरों पर काम किया जा रहा है। इसके लिये राज्य में खेल विश्वविद्यालय और खेल अकादमी स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है।  

प्रमुख बिंदु 

  • इसके अलावा, पद वर्ग स्वीकृति प्रशासकीय निकाय द्वारा इस खेल विश्वविद्यालय के लिये 31 और खेल अकादमी के लिये 81 पदों की स्वीकृति दे दी गई है।  
  • राज्य का पहला खेल विश्वविद्यालय और खेल अकादमी दोनों नालंदा ज़िले के राजगीर में स्थापित होना है। यह दोनों संस्थान राजगीर में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम परिसर में स्थापित किये जाएंगे।  
  • गुजरात, पंजाब, असम, तमिलनाडु और राजस्थान के बाद खेल विश्वविद्यालय स्थापित करने वाला बिहार छठा राज्य बन गया है। इसके लिये बिहार खेल विश्वविद्यालय विधेयक 2021 विधानमंडल से पास किया गया था।  
  • इस विश्वविद्यालय के कुलपति का चयन खेल प्रशासन और खेल प्रबंधन के अनुभव के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी में से किया जाएगा। वहीं इस विश्वविद्यालय के पदेन कुलाधिपति मुख्यमंत्री होंगे। 
  • नालंदा ज़िले में बन रहे इस खेल विश्वविद्यालय में खेल से संबंधित डिप्लोमा से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक की पढ़ाई की योजना है। प्रारंभिक चरण में शारीरिक शिक्षा, स्पोर्ट्स फिजिक्स, खेल प्रशिक्षण, स्पोर्ट्स मीडिया, खेल प्रबंधन और खेल प्रशासन संबंधी विषयों की पढ़ाई होगी।  
  • इस विश्वविद्यालय का मुख्यालय राजगीर में होगा। राजगीर का राज्य खेल अकादमी भी इसका हिस्सा होगा। विवि से संबद्ध सभी कॉलेज में महिलाओं के लिये 33 फीसदी सीटों पर आरक्षण का प्रावधान भी किया गया है। 
  • खेल विश्वविद्यालय खुल जाने से बिहार में न सिर्फ खेलों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि इससे लोगों के लिये रोज़गार का सृजन भी होगा। इसके साथ ही राज्य में फिलहाल शारीरिक शिक्षकों और खेल प्रशिक्षकों की जो कमी है, उसे भी दूर किया जा सकेगा। 
  • इसके अतिरिक्त प्रदेश में नये फिजिकल ट्रेनिंग कॉलेज भी खोलने की तैयारी चल रही है, जिससे बड़ी संख्या में खेल प्रशिक्षक भी तैयार होंगे। 
  • विदित है कि पर्यटक नगरी राजगीर से महज पाँच किलोमीटर की दूरी पिलखी पंचायत के थेरा गांव में ठेरा हिंदुपुर मौजा के 90.765 एकड़ में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम सह स्पोर्ट्स एकेडमी का निर्माण हो रहा है।  
  • इस अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम के बन जाने के बाद यहाँ राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मैच भी खेले जाएंगे। 740.82 करोड़ रुपए खर्च कर इस क्रिकेट स्टेडियम और खेल अकादमी का निर्माण किया जा रहा है। 
  • राजगीर में बन रहे इस अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम सह स्पोर्ट्स एकेडमी में क्रिकेट के साथ अन्य खेलों का भी आयोजन होगा। यहाँ खेल पुस्तकालय भी होगा।  
  • इस स्टेडियम में इनडोर और आउटडोर खेल परिसर होगा। अकादमी में खेल का मैदान, खेल उपकरण, पुस्तकालय के साथ अनुसंधान, फिटनेस और प्रेरणा केंद्र जैसी सुविधाएँ होंगी।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2