इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


उत्तर प्रदेश

गोरखपुर से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ

  • 04 Oct 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

  • 3 अक्तूबर, 2023 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गोरखपुर के बी.आर.डी. मेडिकल कॉलेज में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। यह विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान प्रदेश में 31 अक्तूबर, 2023 तक चलाया जाएगा।

प्रमुख बिंदु

  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनजागरूकता के लिये प्रचार वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया। 02 आशा व 02 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया तथा आयुष्मान भारत योजना के 04 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी प्रदान किये।
  • विदित है कि 6 वर्ष पूर्व वर्ष 2017 में डेंगू, मलेरिया, इंसेफेलाइटिस, कालाजार, चिकनगुनिया जैसे संचारी रोगों के नियंत्रण के लिये विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया था।
  • इन परिणामों को देखकर ही प्रदेश सरकार प्रतिवर्ष 03 बार अंतर्विभागीय समन्वय के माधयम से संचारी रोग नियंत्रण के लिये विशेष अभियान चलाती है।
  • विशेष अभियान में पहले 15 दिन का कार्यक्रम जनजागरण व अंतर्विभागीय समन्वय के साथ अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वहन करने के लिये है।
  • 16 से 31अक्तूबर, 2023 तक दस्तक अभियान के अंतर्गत आशा कार्यकर्त्ताओं द्वारा घर-घर जाकर बुखार, खांसी एव अन्य शिकायतों के मरीज़ों को चिह्नित कर उनकी काउंसलिंग, हॉस्पिटल तक पहुँचाने और उनके समुचित उपचार की व्यवस्था हेतु एक विशेष कार्यक्रम चलेगा।

 

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2