इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

एशियन गेम्स-2022 में मध्य प्रदेश के 43 खिलाड़ियों का चयन

  • 05 Sep 2023
  • 4 min read

चर्चा में क्यों?

  • 4 सितंबर, 2023 को मध्य प्रदेश के जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आगामी 23 सितंबर से 8 अक्तूबर तक चीन के हांग्जो में आयोजित होने वाले 19वें एशियन गेम्स-2022 के लिये मध्य प्रदेश के 43 खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन हुआ है।

प्रमुख बिंदु

  • उल्लेखनीय है कि कोविड-19 की वजह से एशियन गेम्स-2022 को स्थगित किया गया था।
  • चीन के हांग्जो में होने वाले 19वें एशियन गेम्स में मध्य प्रदेश खेल अकादमी के 19 खिलाड़ी, मध्य प्रदेश के (अकादमी के बाहर के) 11 खिलाड़ी, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के 3 खिलाड़ी, मध्य प्रदेश खेल अकादमी के 7 पूर्व खिलाड़ी तथा 3 खिलाड़ी, जो अकादमी के एसोसिएट मेंबर हैं, भारतीय टीम में शामिल हैं।
  • एशियन गेम्स के लिये चयनित म.प्र. अकादमी के खिलाड़ी: इस वर्ष चीन के हांग्जो में 23 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स में मध्य प्रदेश खेल अकादमी के सबसे ज़्यादा वाटर स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
    • केनो सेलालम: शुभम केवट, शिखा चौहान, हितेश केवट, विशाल वर्मा
    • सेलिंग: नेहा ठाकुर, शीतल वर्मा, हर्षिता तोमर
    • कयाकिंग-कनोईंग: अर्जुन सिंह, नीरज वर्मा, शिवानी वर्मा, कावेरी, ओ. विनीता देवी, प्राची यादव और मनीषा कौरव (दोनो पैरा केनो)
    • रोईंग:  रुक्मणी दांगी
    • घुड़सवारी: राजू सिंह और सुदिप्ती हजेला
    • शूटिंग इवेंट: ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और आशी चौकसे
  • मध्य प्रदेश मार्शल आर्ट अकादमी के कपिल परमार जूडो (ब्लाईड जूडो केटेगरी) खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। अकादमी के दो एसोसिएट मेंबर दीक्षा और सपना बर्मन भारतीय एथलेटिक्स दल का हिस्सा होंगी।
  • एशियन गेम्स के लिये चयनित मध्य प्रदेश के खिलाड़ी (अकादमी के बाहर के)
    • इस वर्ष आयोजित हो रहे एशियन गेम्स में अकादमी के बाहर के 11 मध्य प्रदेश के खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
    • अद्धेत पात्रे (स्वीमिंग), आध्या तिवारी, जय मीणा, तुषिता सेन और आदित्य दुबे (सभी सॉप्ट टेनिस), अनंजुल नामदेव और रोहित यादव (वुशु), दमिता देवी (कयाकिंग कनोईंग), रोहिणी कलाम (जी-जुत्सु), ज्योति चौहान (महिला फुटबॉल), आवेश खान (क्रिकेट) भारतीय दल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
  • स्पोर्ट्स ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया की तुलिका और अवतार सिंह (जूडो) तथा सोनिया देवी पहीरेमबाम का (कयाकिंग-कनोईंग) में चयन हुआ है।
  • इसके अतिरिक्त मध्य प्रदेश अकादमी के सात पूर्व खिलाड़ियों का भी भारतीय टीम में चयन हुआ है। इनमें महिला हॉकी टीम में मोनिका, सुशीला चानु, इशिका, विष्णु देवी तथा पुरुष हॉकी टीम में विवेक सागर और नीलाकांता शर्मा भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व एशियन गेम्स 2022 में करेंगे।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2