दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


बिहार

सशस्त्र सीमा बल का 16वाँ स्थापना दिवस

  • 20 Nov 2025
  • 10 min read

चर्चा में क्यों?

सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 48वीं बटालियन ने 20 नवंबर 2025 को औपचारिक समारोह के माध्यम से अपना 16वाँ स्थापना दिवस (Raising Day) मनाया।

  • 48वाँ बटालियन मधुबनी ज़िले, बिहार के जयनगर क्षेत्र में तैनात इसके क्षेत्रीय इकाइयों में से एक है, जो भारत-नेपाल सीमा के एक खंड की सुरक्षा के लिये ज़िम्मेदार है।

मुख्य बिंदु 

  • सशस्त्र सीमा बल (SSB), गृह मंत्रालय के अधीन एक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है, जिसका प्रमुख कार्य नेपाल और भूटान के साथ भारत की स्वतंत्र सीमा की सुरक्षा करना, सीमा पार अपराध, तस्करी तथा मानव तस्करी को रोकना है।
  • इस बल की स्थापना वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद वर्ष 1963 में विशेष सेवा ब्यूरो के रूप में की गई थी, जिसका परंपरागत कार्य सीमावर्ती जनसंख्या को प्रतिरोध के लिये तैयार करना था।
  • कारगिल समीक्षा समिति की सिफारिशों के बाद, इसे गृह मंत्रालय को हस्तांतरित किया गया और सीमा रक्षक बल का नाम दिया गया। 15 दिसंबर 2003 को इसका आधिकारिक नाम बदलकर सशस्त्र सीमा बल (SSB) कर दिया गया।
  • इसे वर्ष 2001 में भारत-नेपाल सीमा और वर्ष 2004 में भारत-भूटान सीमा की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी मिली।
  • इसकी अधिकृत शक्ति और कार्यों में सीमा सुरक्षा, खुफिया जानकारी एकत्र करना, खोज एवं बचाव, आपदा राहत, सामुदायिक संपर्क तथा सीमा पर निवारक अभियान शामिल हैं।

close
Share Page
images-2
images-2