इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


झारखंड

झारखंड के दो साहित्यकारों को साहित्य अकादमी का युवा साहित्य पुरस्कार 2022 देने की घोषणा

  • 26 Aug 2022
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

24 अगस्त, 2022 को साहित्य अकादमी ने 22 भाषाओं के लेखक-लेखिकाओं को अकादमी का बाल साहित्य पुरस्कार 2022 और 23 भाषाओं के लेखक-लेखिकाओं को युवा साहित्य पुरस्कार 2022 देने की घोषणा की। इसमें झारखंड के दो साहित्यकार मिहिर वत्स और साल्गे हांसदा भी शामिल हैं।

प्रमुख बिंदु

  • साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर कंबार की अध्यक्षता में अकादमी के कार्यकारी मंडल की बैठक में लेखक-लेखिकाओं का साहित्य अकादमी बाल साहित्य पुरस्कार 2022 व साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार के लिये अनुमोदन किया गया।
  • अकादमी ने कुल 22 भाषाओं के लेखक-लेखिकाओं को बाल साहित्य पुरस्कार 2022 दिये जाने की घोषणा की, जबकि 23 भाषाओं के लेखक-लेखिकाओं को युवा साहित्य पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे।
  • झारखंड के हज़ारीबाग ज़िले के मिहिर वत्स को उनके द्वारा अंग्रेज़ी में लिखी गई किताब ‘टेल्स ऑफ हज़ारीबाग- एन इंटीमेंट एक्सप्लोरेशन ऑफ छोटानागपुर प्लेटो’(Tales of Hazaribagh- An intimate Exploration of Chhotanagpur Plateau) के लिये युवा साहित्य अकादमी पुरस्कार हेतु चुना गया है। इसमें हज़ारीबाग पठारी क्षेत्र का यात्रा संस्मरण है।
  • वहीं जमशेदपुर ज़िले के साल्गे हांसदा को उनकी द्वारा लिखी गई संथाली उपन्यास ‘जनम दिसोम उजारोग काना’के लिये युवा साहित्य अकादमी पुरस्कार हेतु चुना गया है।
  • अकादमी के सचिव ने बताया कि बाल साहित्य पुरस्कार की श्रेणी में पंजाबी भाषा में इस वर्ष पुरस्कार नहीं दिया जा रहा है, जबकि संथाली भाषा में पुरस्कार की घोषणा बाद में की जाएगी। वहीं युवा पुरस्कार की श्रेणी में मराठी में बाद में विजेता का ऐलान किया जाएगा।
  • पुरस्कार के लिये चयनित लेखकों को पुरस्कारस्वरूप एक उत्कीर्ण ताम्रफलक तथा 50,000 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2