प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 जून से शुरू :   संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


राजस्थान

वन्य जीवों के संरक्षण हेतु 9 करोड़ रुपए स्वीकृत

  • 19 Jun 2023
  • 1 min read

चर्चा में क्यों?

18 जून, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के तीन स्थानों पर वन्य जीव संरक्षण के लिये विकास कार्यों हेतु 9 करोड़ रुपए स्वीकृत किये हैं।  

प्रमुख बिंदु  

  • उक्त राशि से राज्य के पालीघाट सवाई माधोपुर (राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल अभयारण्य) में घड़ियालों के संरक्षण के लिये 2 करोड़ रुपए, खींचन जोधपुर में कुरजां संरक्षण के लिये 2 करोड़ रुपए एवं राष्ट्रीय मरु उद्यान में गोडावन संरक्षण के लिये 5 करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए जाएंगे।  
  • उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने इस संबंध में राज्य बजट 2023-24 में घोषणा की थी।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2