ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


राजस्थान

भीलवाड़ा के कैलाश के नाम विश्व की सबसे बड़ी रोटी बनाने का रिकॉर्ड

  • 29 Nov 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

27 नवंबर, 2023 को भीलवाड़ा शहर के कैलाश सोनी के नाम पर विश्व की सबसे बड़ी रोटी बनाने का विश्व कीर्तिमान दर्ज किया गया है। साथ ही भीलवाड़ा में सोनी को इस रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है।

प्रमुख बिंदु

  • विदित हो कि भीलवाड़ा शहर में 8 अक्तूबर, 2023 को विश्व की सबसे बड़ी रोटी का विश्व कीर्तिमान बनाया गया था। यह रिकॉर्ड इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड (वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस) में दर्ज हो गया है।
  • यहाँ विश्व की सबसे बड़ी 185 किलो वजनी रोटी बनाई गई है। इस रोटी का व्यास 11.25 फीट गुणा 11.25 फीट है।
  • इसको बनाने के लिये पूरे भारत वर्ष के विभिन्न राज्यों से 24 हलवाई की टीम द्वारा विश्व की सबसे बड़ी रोटी को छह घंटे से अधिक समय में बनाया गया था।
  • इसका तवा लगभग 1000 किलो और साइज 16 गुना 12 फीट की थी। इसको बनाने के लिये 1100 ईंटों की भट्टी में 1000 किलो कोयले का इस्तेमाल किया गया था।
  • उल्लेखनीय है कि साल 2012 में गुजरात के जामनगर शहर में 10 फीट गुणा 10 फीट की रोटी 145 किलो का वजन का गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुई थी।

 

close
Share Page
images-2
images-2