इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


छत्तीसगढ़

रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर का लोकार्पण

  • 11 Apr 2022
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

10 अप्रैल, 2022 को छत्तीसगढ़ में विकसित किये जा रहे राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत जाँजगीर-चांपा ज़िले के शिवरीनारायण में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर का लोकार्पण किया।

प्रमुख बिंदु

  • रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर में रामायणकालीन घटनाओं और वनवास काल के दौरान श्रीराम के द्वारा पैदल तय किये गए स्थानों के बारे में पेंटिंग्स के ज़रिये चित्रित जानकारी उपलब्ध कराई गई है।
  • इन पेंटिंग्स के ज़रिये आने वाली भावी पीढ़ी को रामायणकालीन घटनाओं की जानकारी मिल सकेगी तथा लोग शिवरीनारायण की ऐतिहासिकता को भी अच्छी तरह से समझ सकेंगे।
  • 90 लाख रुपए की लागत से निर्मित रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर का कुल क्षेत्रफल 6000 स्क्वायर फीट है। इसे 40 × 50 फीट के दो हॉल में बांटा गया है। एक हॉल में रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर के साथ ही पर्यटन सूचना केंद्र स्थापित है।
  • रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर के बाहर ही माता शबरी की प्रतिमा भी स्थापित की गई है, जिसमें वह भगवान राम को अपने जूठे बेर खिलाती हुई नज़र आ रही हैं। भगवान राम के साथ उनके भाई लक्ष्मण की भी मूर्ति स्थापित की गई है।
  • राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत शिवरीनारायण में स्थापित रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर पर्यटकों के लिये आकर्षण का केंद्र होगा तथा इसके माध्यम से छत्तीसगढ़ में राम वन गमन परिपथ को भी बढ़ावा मिलेगा।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow