प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 जून से शुरू :   संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


राजस्थान

राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर ने वर्ष 2019-20, 2020-21 एवं 2021-22 के बकाया पुरस्कारों की घोषणा की

  • 25 Jul 2023
  • 8 min read

चर्चा में क्यों?

24 जुलाई, 2023 को राजस्थान सरकार द्वारा प्रांत के साहित्य को प्रोत्साहित, सम्मानित और संवर्द्धित करने के लिये स्थापित स्वायत्तशासी संस्थान राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर ने वर्ष 2019-20, 2020-21 एवं 2021-22 के बकाया पुरस्कारों की घोषणा की। 

प्रमुख बिंदु  

  • अकादमी अध्यक्ष डॉ. दुलाराम सहारण की अध्यक्षता में हुई अकादमी संचालिका की बैठक में अनुमोदन पश्चात् इन पुरस्कारों की घोषणा की गई है।  
  • उल्लेखनीय है कि अध्यक्षविहीन समय के बकाया पुरस्कारों को दिये जाने हेतु गत अगस्त में ही कार्यभार सँभालने वाले अकादमी के युवा अध्यक्ष डॉ. दुलाराम सहारण की मांग पर मुख्यमंत्री एवं वित्तमंत्री अशोक गहलोत एवं कला, साहित्य एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने स्वीकृति प्रदान की थी। उस स्वीकृति के पश्चात् निर्धारित प्रक्रिया में आवेदन मांगे और प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन कर उक्त पुरस्कार घोषित किये गए हैं।  
  • देश के अकादमिक इतिहास में ऐसा पहली बार है कि गत वर्षों के बकाया पुरस्कारों की सरकार की स्वीकृति के बाद किसी अकादमी ने घोषणा की है, वरना अध्यक्षविहीन काल के पुरस्कार सदैव लंबित ही रह जाते थे। 
  • राजस्थान साहित्य अकादमी द्वारा इन पुरस्कारों के तहत प्रतीक चिह्न के साथ एक निर्धारित राशि भी सम्मान्य साहित्यकार को दी जाती है।  
  • अकादमी के मौजूदा प्रावधानों के तहत मीरा पुरस्कार के लिये 75 हज़ार रुपए, सुधींद्र पुरस्कार, रांगेय राघव पुरस्कार, देवराज उपाध्याय पुरस्कार, कन्हैयालाल सहल पुरस्कार, देवीलाल सामर पुरस्कार, शंभूदयाल सक्सेना पुरस्कार प्रत्येक हेतु 31 हज़ार रुपए और प्रथम कृति सुमनेश जोशी पुरस्कार के लिये 21 हज़ार रुपए की राशि अर्पित की जाती है।  
  • अकादमी अध्यक्ष डॉ. दुलाराम सहारण ने बताया कि अगस्त माह में ही एक भव्य समारोह आयोजित कर इन पुरस्कारों को अर्पित किया जाएगा। 

वर्ष 2019-20 के पुरस्कार

पुरस्कार

प्राप्तकर्ता

कृति

मीरा पुरस्कार 

गोविंद माथुर (जयपुर)

मुड़ कर देखता है जीवन’(काव्य)

सुधींद्र पुरस्कार

भानु भारवि (जयपुर)

‘रंग अब वो रंग नहीं’(काव्य) 

रांगेय राघव पुरस्कार

संदीप मील (गांव पोसानी-सीकर)

‘कोकिलाशास्त्र’(गद्य कथा) 

देवराज उपाध्याय पुरस्कार

सदाशिव श्रोत्रिय (उदयपुर)

‘कविता का पार्श्व’(आलोचना) 

कन्हैयालाल सहल पुरस्कार

ओम नागर (अंता-बारा)

‘निब के चीरे से’(डायरी)

देवीलाल सामर पुरस्कार

अशोक राही (जयपुर)

‘विष्णुगुप्त चाणक्य और रावण मिल गया’(नाट्य) 

सुमनेश जोशी पुरस्कार

माधव राठौड़ (जोधपुर)

‘मार्क्स में मनु ढूंढ़ती’(कहानी) 

शंभूदयाल सक्सेना पुरस्कार

पंकज वीरवाल किशोर (सलंबूर)

(बाल साहित्य) 

वर्ष 2020-21 के पुरस्कार

पुरस्कार

प्राप्तकर्ता

कृति

मीरा पुरस्कार

डॉ. आर.डी. सैनी (जयपुर)

‘प्रिय ओलिव’(गद्य) 

सुधींद्र पुरस्कार

गुलाम मोहियूद्दीन माहिर (बीकानेर)

‘आतशे-कल्बो-जिगर’(गजल काव्य) 

रांगेय राघव पुरस्कार

रीना मेनारिया (उदयपुर)

‘बनास पार’(गद्य कथा) 

देवराज उपाध्याय पुरस्कार

माधव नागदा  (लालमादड़ी-नाथद्वारा)

‘समकालीन हिन्दी लघुकथा और आज का यथार्थ’(आलोचना) 

कन्हैयालाल सहल पुरस्कार

उमा (जयपुर)

‘किस्सागोई’(विविध) 

देवीलाल सामर पुरस्कार

राजकुमार बुनकर इंद्रेश (जयपुर)

सुमनेश जोशी पुरस्कार

ब्रिजेश माथुर (अजमेर)

-

शंभूदयाल सक्सेना पुरस्कार

पूरन सरमा (जयपुर)

‘सद्भाव का उजाला’(बाल साहित्य)

वर्ष 2021-22 के पुरस्कार

पुरस्कार

प्राप्तकर्ता

कृति

मीरा पुरस्कार

डॉ. पँजा शर्मा (जोधपुर)

‘मोबाइल, पिक और हॉस्टल तथा अन्य कहानियाँ (गद्य)

सुधींद्र पुरस्कार

जितेंद्र कुमार सोनी (धन्नासर-हनुमानगढ़)

‘रेगमाल’(काव्य) 

रांगेय राघव पुरस्कार

दिनेश पंचाल (विकासनगर, डूंगरपुर)

‘खेत’(गद्य)

देवराज उपाध्याय पुरस्कार

ओड़िसा प्रवासी दिनेश कुमार माली (सिरोही)

‘त्रेतारू एक सम्यक् मूल्यांकन’ (आलोचना) 

कन्हैयालाल सहल पुरस्कार

विमला भंडारी (सलंबूर)

‘अध्यात्म का वह दिन’ (यात्रा-संस्मरण)

देवीलाल सामर पुरस्कार

प्रबोध कुमार गोविल (जयपुर)

‘बता मेरा मौतनामा’ 

सुमनेश जोशी पुरस्कार

अश्विनी त्रिपाठी (बारां)

‘हाशिये पर आदमी’(गज़ल)

शंभूदयाल सक्सेना पुरस्कार

सत्यनारायण व्यास (रायपुर-भीलवाड़ा)

‘रोचक बाल कहानियाँ’(बाल साहित्य)

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2