ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


राजस्थान

राजस्थान गौरव अलंकरण समारोह

  • 02 Mar 2022
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

1 मार्च, 2022 को राजस्थान के संस्कृति युवा संस्था द्वारा होटल उनियारा में राजस्थान गौरव अलंकरण समारोह-2022 का आयोजन किया गया।

प्रमुख बिंदु 

  • कार्यक्रम के आरंभ में राज्यपाल कलराज मिश्र ने संविधान की उद्देश्यिका तथा मूल कर्त्तव्यों का वाचन करवाया। 
  • राज्यपाल ने समारोह में भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी प्रसन्न कुमार खमेसरा, भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी राजन विशाल, वैभव गालरिया, उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित कवि एवं साहित्यकार डॉ. राजेश कुमार व्यास, शिक्षाविद् प्रो. ए.के. गहलोत सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया।
  • संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने कहा कि संस्था गत 27 वर्ष से साहित्य, संगीत, कला, व्यवसाय, प्रशासन, पत्रकारिता सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी राजस्थान और देश की प्रतिभाओं को प्रतिवर्ष सम्मानित करने का कार्य कर रही है। 
  • संस्था के संरक्षक एच.सी. गणेशिया ने कहा कि आगामी 13 मार्च को संस्था द्वारा जयपुर मैराथन का आयोजन किया जा रहा है।
close
Share Page
images-2
images-2