इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


छत्तीसगढ़

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल के प्राचार्य डॉ. बृजेश पांडेय राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित

  • 07 Sep 2023
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

  • 5 सितंबर, 2023 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ के सरगुजा ज़िले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल ब्रह्मपारा, अंबिकापुर के प्राचार्य डॉ. बृजेश पांडेय को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया।

प्रमुख बिंदु

  • उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में देशभर के 75 चयनित शिक्षकों को वर्ष 2023 के राष्ट्रपति पुरस्कार प्रदान किये।
  • इस शिक्षक सम्मान समारोह में सभी पुरस्कृत शिक्षकों को पुरस्कारस्वरूप 50 हज़ार रुपए नकद, प्रशस्ति-पत्र, शॉल, श्रीफल दिया गया।
  • सरगुजा ज़िले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय के प्राचार्य डॉ. बृजेश पांडेय को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर यह पुरस्कार प्राप्त हुआ।
  • राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित डॉ. बृजेश पांडेय ने विज्ञान के प्रति अभिरुचि जगाने के साथ बाल वैज्ञानिकों को आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया। उनके दिशा-निर्देशन में कई बाल वैज्ञानिकों का मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित हो चुका है।
  • विदित है कि डॉ. पांडेय वर्ष 2018 में राज्यपाल पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुके हैं। प्राथमिक शिक्षा के बच्चों के लिये एक्टिविटी बुक के निर्धारण में उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।
  • गौरतलब है कि प्रदेश में बच्चों को अंग्रेज़ी माध्यम की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिये स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेज़ी माध्यम स्कूलों की स्थापना की गई है। इन विद्यालयों के माध्यम से छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के बच्चे भी अंग्रेज़ी माध्यम में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानंद स्कूलों की संख्या भी दिनों-दिन बढ़ रही है और अभिभावकों में इन स्कूलों के प्रति विश्वास बढ़ा है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2