इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

राष्ट्रपति मुर्मु ने कृषक लहरी बाई को ‘पादप जीनोम संरक्षक किसान सम्मान’से किया सम्मानित

  • 13 Sep 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

  • 12 सितंबर, 2023 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली के सी. सुब्रमण्यम ऑडिटोरियम में आयोजित एक कार्यक्रम में डिंडोरी ज़िले की कृषक लहरी बाई को श्रीअन्न प्रजातियों के संरक्षण और संवर्धन के लिये वर्ष 2021-22 का ‘पादप जीनोम संरक्षक किसान सम्मान’प्रदान किया।

प्रमुख बिंदु

  • लहरी बाई को कृषक अधिकार वैश्विक संगोष्ठी के अलंकरण समारोह में सम्मान स्वरूप 1,50,000 रुपए की नकद राशि, प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया गया।
  • विदित है कि डिंडोरी ज़िले की बजाग तहसील निवासी लहरी बाई ने बैगा समुदाय की सहायता से कोदो, कुटकी, सांवा, काग, सिकिया, मडुआ जैसे दुर्लभ श्रीअन्न प्रजातियों का सीड बैंक विकसित किया है।
  • दिल्ली में 12 से 15 सितंबर, 2023 तक चलने वाली वैश्विक संगोष्ठी में लहरी बाई ने अपने सीड बैंक की प्रदर्शनी भी लगाई है।
  • किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने लहरी बाई की अभूतपूर्व उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि मिलेट्स संरक्षण के लिये लहरी बाई द्वारा अद्भुत कार्य किया गया है। उनके कार्य की सराहना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी प्रसिद्ध रेडियो प्रोग्राम ‘मन की बात’में कर चुके हैं।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2