दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 3 मार्च को करेंगी 7वें अंतर्राष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन का शुभारंभ

  • 24 Feb 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

23 फरवरी, 2023 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 मार्च को भोपाल में 7वें अंतर्राष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन का शुभारंभ करेंगी। सम्मेलन में 16 देशों के प्रतिनिधि और 6 देशों के संस्कृति मंत्री शामिल होंगे।

प्रमुख बिंदु

  • विदित है कि 7वें अंतर्राष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन 3 से 5 मार्च, 2023 तक भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में होगा।
  • शुभारंभ-सत्र में श्रीराम जन्म-भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के स्वामी श्री गोविंददेवगिरि जी महाराज का उद्बोधन भी होगा। अतिथियों द्वारा ‘द पेनारोमा ऑफ इंडियन फिलोसपर्स एंड थिंकर्स’ पुस्तक का विमोचन किया जाएगा।
  • प्रथम दिवस के दूसरे-सत्र में इंडिया फाउंडेशन की गवर्निंग कॉउंसिल के सदस्य राम माधव की अध्यक्षता में मिनिस्टर-सत्र में भूटान, श्रीलंका, नेपाल और इंडोनेशिया के संस्कृति मंत्री अपने विचार रखेंगे।
  • इस सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों, विश्वविद्यालय के साथ ही अमेरिका, साउथ कोरिया, थाईलैंड, स्पेन, वियतनाम, मॉरीशस, रूस, भूटान, श्रीलंका, इंड़ोनेशिया, नेपाल, मंगोलिया, फ्राँस आदि देशों से आए विद्वान तथा शोधार्थी भाग लेंगे।
  • विदित हो कि प्रथम अंतर्राष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन का आयोजन 22-23 सितंबर, 2012 को साँची विश्वविद्यालय (मध्य प्रदेश) में किया गया था। वहीं 6वें अंतर्राष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन का आयोजन 7-9 नवंबर, 2021 को बिहार के नालंदा ज़िले के राजगीर में अवस्थित नालंदा विश्वविद्यालय में किया गया था।  
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow