राजस्थान
कोटा में प्रधानमंत्री दिव्यशा केंद्र (PMDK)
- 20 May 2025
- 2 min read
चर्चा में क्यों?
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दिव्यांग व्यक्तियों को सशक्त बनाने के लिये कोटा, राजस्थान में प्रधानमंत्री दिव्यांग केंद्र (PMDK) का उद्घाटन किया और उन्हें सहायक उपकरण वितरित किये।
मुख्य बिंदु
- PMDK पहल के बारे में:
- PMDK पहल का नेतृत्व सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई, भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (ALIMCO) द्वारा किया जाता है।
- इसका प्राथमिक लक्ष्य वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग व्यक्तियों को उच्च गुणवत्ता वाले, वहनीय सहायक उपकरण उपलब्ध कराना है।
- वर्तमान में विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 45 PMDK केंद्र कार्यरत हैं।
- सरकार का लक्ष्य जून 2025 तक इस नेटवर्क को 100 केंद्रों तक विस्तारित करना है।
- लक्ष्य:
- नवनिर्मित PMDK में दृष्टिबाधित व्यक्तियों पर विशेष ज़ोर दिया गया है।
- यह सेवाओं की एक विस्तृत शृंखला प्रदान करता है, जिनमें शामिल हैं:
- प्रोस्थेटिक्स और ऑर्थोटिक्स
- ब्रेल उपकरण
- गतिशीलता सहायता
- उन्नत पुनर्वास प्रौद्योगिकियाँ
- कौशल विकास और सशक्तीकरण:
- इसका उद्देश्य लाभार्थियों में कौशल निर्माण के लिये व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाना है।
- इन कार्यक्रमों का उद्देश्य रोज़गार और उद्यमिता को बढ़ावा देना तथा दिव्यांग व्यक्तियों की आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ाना है।
दिव्यांग व्यक्तियों के सशक्तीकरण के लिये पहल