दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


उत्तर प्रदेश

पीएम द्वारा प्रदेश में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण

  • 20 Nov 2021
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

19 नवंबर, 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा उत्तर प्रदेश के महोबा ज़िले में अर्जुन सहायक परियोजना के साथ-साथ रतौली बांध परियोजना, भावनी बांध परियोजना तथा मसगाँव-चिल्ली स्प्रिंकलर सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया।

प्रमुख बिंदु

  • इन परियोजनाओं से प्रदेश के माहेबा, बांदा, हमीरपुर एवं ललितपुर ज़िले के 4 लाख से अधिक लोगों को पीने का शुद्ध पानी प्राप्त होगा तथा लाखों किसान परिवारों को सिंचाई की बेहतर सुविधा प्राप्त होने से उनकी आय में वृद्धि होगी।
  • मसगाँव-चिल्ली स्प्रिंकलर सिंचाई परियोजना, आधुनिक तकनीक पर आधारित विस्तृत परियोजना है, जो सिंचाई में आ रही आधुनिकता को प्रदर्शित करती है। इसकी सिंचाई क्षमता लगभग 600 हेक्टेयर क्षेत्रफल है।
  • वहीं अर्जुन सहायक परियोजना की कुल लागत 2655 करोड़ रुपए है तथा इसकी सिंचाई क्षमता लगभग 44381 हेक्टेयर है। इससे माहेबा, हमीरपुर एवं बांदा ज़िले के लोगों को लाभ प्राप्त होगा।
  • रतौली बांध परियोजना कुल 54.28 करोड़ रुपए की लागत से तैयार की गई है, जिसकी सिंचाई क्षमता 1050 हेक्टेयर है।
  • भावनी बांध परियोजना कुल 512.74 करोड़ रुपए की लागत से तैयार की गई है, जिसकी सिंचाई क्षमता 3800 हेक्टेयर क्षेत्रफल है तथा इससे ललितपुर ज़िले को व्यापक लाभ प्राप्त होगा।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow