इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


बिहार

राज्य के 10 हज़ार स्कूलों में कंप्यूटर लैब स्थापित करने की योजना

  • 04 Sep 2023
  • 1 min read

चर्चा में क्यों? 

3 सितंबर, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार बिहार शिक्षा विभाग ने राज्य के दस हज़ार सरकारी विद्यालयों में कंप्यूटर लैब स्थापित करने के लिये कार्ययोजना बनाई है। 

प्रमुख बिंदु  

  • जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने चयनित स्कूलों में कंप्यूटर लैब स्थापित करने हेतु ज़िलाधिकारियों एवं उप विकास आयुक्तों को निर्देश दिये हैं।
  • कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं को इस लैब की सुविधा मिलेगी। माध्यमिक विद्यालयों में 20 और मध्य विद्यालयों में 10-10 कंप्यूटर का लैब बनाया जाएगा। 
  • इस योजना के प्रथम चरण में 4707 विद्यालयों में कंप्यूटर लगाये जाएंगे। 
  • शिक्षा विभाग के मुताबिक राज्य के सरकारी विद्यालयों में कक्षा छह और इससे ऊपर यानी दसवीं तक के शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर शिक्षा एवं प्रशिक्षण से जोड़ने पर भी काम किया जा रहा है। इससे करीब 75 लाख विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2