ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


उत्तर प्रदेश

मथुरा में पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति जन्मोत्सव मेला

  • 13 Oct 2023
  • 1 min read

चर्चा में क्यों? 

11 अक्तूबर, 2023 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मथुरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय धाम, नगला चंद्रभान फरह में आयोजित होने वाले चारदिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति जन्मोत्सव मेला का उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु  

  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विराट किसान संगोष्ठी को भी संबोधित किया तथा फरह में मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा की।
  • मुख्यमंत्री ने मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधाओं हेतु क्रय की गई गोल्फ कार्टा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। 
  • उन्होंने गो संरक्षण के माध्यम से किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिये दीनदयाल उपाध्याय गऊ अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय वेटनरी विश्वविद्यालय के मध्य एमओयू किये जाने का आह्वान किया। 
  • विदित है कि गत वर्ष कोसी कला में फूड प्रोसेसिंग का बड़ा केंद्र स्थापित किया गया था। अब जनपद आगरा में आलू प्रोसेसिंग का नया सेंटर स्थापित किया जाएगा। 

  

close
Share Page
images-2
images-2