इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


उत्तराखंड

उत्तराखंड के 4 व्यक्तियों को पद्म पुरस्कार

  • 28 Jan 2022
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

25 जनवरी, 2022 को 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति ने वर्ष 2022 के लिये 128 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। उत्तराखंड के 4 व्यक्ति इन पुरस्कारों की सूची में शामिल हैं।

प्रमुख बिंदु 

  • पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान हैं, जिन्हें तीन श्रेणियों में प्रदान किया जाता है। इन तीन श्रेणियों में पद्म विभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री शामिल हैं। 
  • असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिये ‘पद्मविभूषण’, उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिये ‘पद्मभूषण’ और किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिये ‘पद्मश्री’ पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
  • ये पुरस्कार विभिन्न विषयों/क्षेत्रों अर्थात् कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान व इंजीनियरिंग, व्यापार एवं उद्योग, चिकित्सा, साहित्य व शिक्षा, खेल, सिविल सेवा, इत्यादि में प्रदान किये जाते हैं। 
  • इन पुरस्कारों की घोषणा राष्ट्रपति द्वारा हर वर्ष ‘गणतंत्र दिवस’ के अवसर पर की जाती है तथा आमतौर पर मार्च/अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में आयोजित किये जाने वाले औपचारिक समारोहों में प्रदान किये जाते हैं। 
  • इस वर्ष राष्ट्रपति ने 128 पद्म पुरस्कार प्रदान करने की मंज़ूरी दी है, जिनमें 2 जोड़ी पुरस्कार (किसी जोड़ी को दिये पुरस्कार की गणना एक पुरस्कार के रूप में की जाती है) भी शामिल हैं। इस सूची में 4 पद्मविभूषण, 17 पद्मभूषण और 107 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं। 
  • पद्म पुरस्कार प्राप्त करने वालों में 34 महिलाएँ हैं और इस सूची में 10 व्यक्ति विदेशी/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई श्रेणी के अंतर्गत हैं तथा 13 व्यक्तियों को मरणोपरांत पुरस्कार दिया गया है।
  • वर्ष 2022 के लिये घोषित पद्म पुरस्कारों की सूची में उत्तराखंड के निम्नलिखित व्यक्ति शामिल हैं-
    • जनरल बिपिन रावत (मरणोपरांत) को सिविल सेवा के क्षेत्र में भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्मविभूषण’के लिये चुना गया है। 
    • इसी प्रकार सुश्री माधुरी बर्थवाल (कला), सुश्री बसंती देवी (सामाजिक कार्य) तथा सुश्री वंदना कटारिया (खेल) को ‘पद्मश्री’पुरस्कार के लिये चुना गया है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2