दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर इकाई उत्तर प्रदेश में

  • 21 Feb 2026
  • 13 min read

चर्चा में क्यों?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश में उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर निर्माण इकाई की आधारशिला रखने और नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) कॉरिडोर तथा मेरठ मेट्रो सहित प्रमुख बुनियादी ढाँचा परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिये तैयार हैं।

मुख्य बिंदु: 

  • अपनी तरह की पहली परियोजना: प्रधानमंत्री फरवरी 2026 में गौतम बुद्ध नगर में एक सेमीकंडक्टर निर्माण इकाई की आधारशिला रखेंगे। 
    • यह राज्य को एक उच्च-तकनीकी विनिर्माण केंद्र (High-Tech Manufacturing Hub) के रूप में विकसित करने और भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को मज़बूत करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।
  • निवेश: यह सेमीकंडक्टर विनिर्माण सुविधा HCL और Foxconn के बीच एक संयुक्त उद्यम है, जिसमें लगभग ₹3,700 करोड़ का अनुमानित निवेश शामिल है।
    • इस परियोजना से घरेलू चिप उत्पादन क्षमता बढ़ने, रोज़गार सृजन होने और इलेक्ट्रॉनिक्स पारितंत्र में सहायक उद्योगों को आकर्षित करने की उम्मीद है।
  • नमो भारत कॉरिडोर: फरवरी 2026 में प्रधानमंत्री 82 किमी लंबे नमो भारत RRTS कॉरिडोर के शेष खंडों का उद्घाटन करेंगे, जो दिल्ली के सराय काले खॉं को मेरठ के मोदीपुरम से जोड़ेगा।
  • मेरठ मेट्रो की शुरुआत: 13 स्टेशनों वाले 23 किमी लंबे मेरठ मेट्रो कॉरिडोर का भी उद्घाटन किया जाएगा, जिससे मेरठ में शहरी परिवहन में सुधार होगा और इसे क्षेत्रीय पारगमन प्रणाली के साथ एकीकृत किया जाएगा।
  • व्यापक प्रभाव: यह रैपिड रेल कॉरिडोर जो व्यापक क्षेत्रीय पारगमन नेटवर्क का हिस्सा है, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के प्रमुख आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक समूहों को सेवा प्रदान करेगा, जिससे आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा तीव्र एवं आधुनिक यात्रा के विकल्प उपलब्ध होंगे

और पढ़ें: सेमीकंडक्टर विनिर्माण इकाई, RRTS

close
Share Page
images-2
images-2