दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने पुस्तक का विमोचन किया

  • 25 Mar 2026
  • 8 min read

चर्चा में क्यों?

नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने हाल ही में मार्च 2026 में ‘करुणा: द पावर ऑफ कम्पैशन’ पुस्तक का विमोचन किया है।

मुख्य बिंदु:

  • प्रकाशक: यह पुस्तक सत्यार्थी मूवमेंट फॉर ग्लोबल कम्पैशन द्वारा हार्परकॉलीन्स के सहयोग से प्रकाशित की गई है।
  • वैश्विक पहुँच: ‘करुणा’ सत्यार्थी के व्यापक मिशन के अनुरूप है, जो सत्यार्थी मूवमेंट फॉर ग्लोबल कम्पैशन के तहत स्थानीय स्तर और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर न्याय, शांति, समानता और सतत विकास को बढ़ावा देता है।
  • कैलाश सत्यार्थी – प्रमुख उपलब्धियाँ:
    • उनकी पूर्व पुस्तक: ‘विल फॉर चिल्ड्रेन।’
    • बचपन बचाओ आंदोलन (BBA) के संस्थापक: वर्ष 1980 में स्थापित, यह आंदोलन भारत में बाल श्रम और मानव तस्करी के उन्मूलन के लिये कार्य करता है।
    • ग्लोबल मार्च अगेंस्ट चाइल्ड लेबर (1998) के संस्थापक: यह एक वैश्विक अभियान था, जिसने बाल श्रम के सबसे खराब रूपों पर ILO कन्वेंशन 182 को प्रभावित किया।
    • वर्ष 2014 में मलाला यूसुफज़ई के साथ संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित।

और पढ़ें: बचपन बचाओ आंदोलन, ILO

close
Share Page
images-2
images-2