इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


उत्तराखंड

निर्भया फंड से 10 पर्वतीय ज़िलों में बनेंगे महिला हॉस्टल

  • 18 Oct 2022
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

17 अक्टूबर, 2022 को उत्तराखंड के महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास सचिव एच.सी. सेमवाल ने बताया कि निर्भया फंड के परियोजना स्वीकृति बोर्ड की नई दिल्ली में हुई बैठक में उत्तराखंड के 10 पर्वतीय ज़िलों में महिला हॉस्टल के निर्माण के सुझाव को बोर्ड ने सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है।

प्रमुख बिंदु

  • एच.सी. सेमवाल ने बताया कि हरिद्वार, देहरादून व ऊधमसिंह नगर ज़िलों को छोड़ कर राज्य के शेष 10 पर्वतीय ज़िलों में इन हॉस्टल का निर्माण कामकाजी महिलाओं और अध्ययनरत् बालिकाओं को सुरक्षित व संरक्षित वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से निर्भया फंड से किया जाएगा।
  • विदित है कि निर्भया फंड केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से संचालित किया जा रहा है।
  • सेमवाल ने बैठक में बताया कि राज्य के पाँच ज़िलों- बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर में निर्भया फंड से 2522 महिलाओं व बालिकाओं को आत्मरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा चुका है। साथ ही राज्य के लिये दीर्घकालिक योजना बनाने पर भी ज़ोर दिया जा रहा है।
  • महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास सचिव ने कहा कि सतत् विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण में महिला व बाल विकास को केंद्र में रखना आवश्यक है। यदि पंचायतें महिला व बाल हितैषी बनेंगी तो इससे कई समस्याओं का स्वयं ही समाधान हो जाएगा। 
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2