ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


राजस्थान

नीरज तंबोलिया ‘राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड -2022’ से सम्मानित

  • 23 Jun 2023
  • 10 min read

चर्चा में क्यों?  

22 जून, 2023 को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, जो सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर हैं, ने नई दिल्ली में आयोजित समारोह में जयपुर स्थित जे.के. लोन अस्पताल में कार्यरत सीनियर नर्सिंग ऑफिसर नीरज तंबोलिया को नर्सिंग क्षेत्र में उनके समर्पण और उत्कृष्ट सेवाभाव के लिये ‘राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड-2022’ से सम्मानित किया। 

 प्रमुख बिंदु  

  • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने समारोह में वर्ष 2022 एवं 2023 के लिये कुल 30 नर्सों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किया है।  
  • जे.के. लोन अस्पताल में कार्यरत सीनियर नर्सिंग ऑफिसर नीरज तंबोलिया ने अपने 31 वर्ष के सेवाकाल के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतरीन काम किया है। उन्हें रोड एक्सीडेंट में घायल लोगों को बचाने, आईसीयू में शार्ट सर्किट से लगी आग से रोगियों को निकालने में तथा कोरोना के दौरान रोगियों को निस्वार्थ सेवाभाव और साहस के साथ बचाने के साथ-साथ स्वास्थ्य शिक्षा के कार्यों में अनवरत सहयोग देने के लिये राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड 2022 दिया गया है। 
  • विदित है कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 1973 में संस्थापित राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार नर्सों और नर्सिंग प्रोफेशनलों को समाज को प्रदान की गई उनकी सराहनीय सेवाओं के सम्मानस्वरूप दिया जाता है। 

close
Share Page
images-2
images-2