राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन– रबी अभियान 2025
- 16 Sep 2025
- 16 min read
चर्चा में क्यों?
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा पूसा, नई दिल्ली में दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन– रबी अभियान 2025’ का आयोजन किया जा रहा है।
मुख्य बिंदु
- सम्मेलन के बारे में:
- यह पहली बार है जब केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर रबी सम्मेलन दो दिवसीय कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया जा रहा है।
- थीम: सम्मेलन की थीम ‘वन नेशन – वन एग्रीकल्चर – वन टीम’ है, जिसका उद्देश्य भारत के कृषि क्षेत्र में समन्वित प्रयासों और साझेदारियों को बढ़ावा देना है।
- उद्देश्य:
- सम्मेलन का मुख्य लक्ष्य रबी सीज़न 2025-26 के लिये तैयारियों, उत्पादन लक्ष्यों और रणनीतियों पर विचार-विमर्श करना है, ताकि आगामी कृषि सीज़न के लिये व्यापक योजना सुनिश्चित हो सके।
- भारत की कृषि वृद्धि दर वर्तमान में 3.7% है, जो वैश्विक स्तर पर सर्वाधिक है। इसका श्रेय किसानों, वैज्ञानिकों और सरकार की किसान-हितैषी नीतियों के संयुक्त प्रयासों को दिया जाता है।
- लक्षित क्षेत्र:
- कृषि विस्तार कार्य के महत्त्व पर ज़ोर दिया जाएगा तथा ज़मीनी स्तर की रणनीतियों में सुधार के लिये केंद्र सरकार, राज्य कृषि विभागों, कृषि विश्वविद्यालयों और अन्य संबंधित संस्थानों द्वारा संयुक्त कार्यक्रमों का आह्वान किया जाएगा।
- मंत्री ने नकली उर्वरक, बीज और कीटनाशक बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा किसानों के हितों की रक्षा हेतु केवल मानक जैव-उत्तेजक उत्पाद की बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।
- मौसम पूर्वानुमान और फसल बीमा:
- मौसम की संरचना में बढ़ती अनिश्चितता को देखते हुए फसल बीमा कवरेज का विस्तार किया जाना आवश्यक है, विशेषकर किसानों को राहत सुनिश्चित करने के लिये प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिये।
- भावी कृषि अनुसंधान:
- भविष्य के कृषि अनुसंधान का ध्यान किसानों की वास्तविक समस्याओं को हल करने पर होना चाहिये, न कि केवल सैद्धांतिक शोधपत्र प्रकाशित करने पर।
- खेती की चुनौतियों का समाधान करने के लिये अक्तूबर 2025 में 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' चलाया जाएगा।