ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना

  • 30 Oct 2021
  • 1 min read

चर्चा में क्यों?

29 अक्तूबर, 2021 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल कार्यक्रम के ज़रिये ‘मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना’ के तहत 7700 संबल हितग्राहियों के बैंक खातों में 170 करोड़ रुपए ट्रांसफर किये।

प्रमुख बिंदु

  • गौरतलब है कि मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना वर्ष 2018 में प्रारंभ की गई राज्य सरकार की एक महत्त्वपूर्ण योजना है, जो प्रत्येक परिस्थिति में राज्य के लोगों को जीवन सुगमता एवं आजीविका हेतु सहायता प्रदान करती है।
  • योजना के अंतर्गत दुर्घटना से मृत्यु, सामान्य मृत्यु एवं अंतिम संस्कार हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है-
    • दुर्घटना से निधन होने पर 4 लाख रुपए
    • सामान्य मृत्यु होने पर 2 लाख रुपए
    • अंतिम संस्कार के लिये 5 हज़ार रुपए
close
Share Page
images-2
images-2