इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

केंद्र सरकार द्वारा खनिज विकास पुरस्कारों की श्रेणी में मध्य प्रदेश का चयन

  • 12 Jul 2022
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

11 जुलाई, 2022 को मध्य प्रदेश के खनिज साधन एवं श्रम मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा मध्य प्रदेश को खनिज विकास के लिये अपनाई जा रही नीतियों और उल्लेखनीय कार्यों हेतु नई दिल्ली में होने वाले 6वें नेशनल कॉनक्लेव में पुरस्कृत किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु

  • मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा मध्य प्रदेश को 2 श्रेणी में क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही राज्य शासन को 2 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
  • उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2015 से केंद्रीय अधिनियम में किये गए संशोधन के बाद मुख्य खनिजों के ब्लॉकों को नीलामी के माध्यम से आवंटन की पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
  • मध्य प्रदेश शासन द्वारा इस दिशा में शीघ्रता से कार्य करते हुए नीलामी प्रक्रिया शुरू कर अब तक 52 मुख्य खनिजों के खनिज ब्लॉक की नीलामी की जा चुकी है। इनमें हीरा, चूना-पत्थर, मैंग्नीज़, बॉक्साइट, आयरन ओर, रॉक फास्फेट आदि खनिज के ब्लॉक शामिल हैं। इनमें से 27 खनिज ब्लॉक सफलता से नीलाम हो चुके हैं।
  • नीलामी के बाद खदान संचालित होने पर आगामी 50 वर्षों में राज्य शासन को 47 हज़ार 219 करोड़ रुपए का राजस्व संभावित होगा। प्रदेश में आगामी चरण में मुख्य खनिजों के 27 ब्लॉकों की नीलामी की कार्यवाही प्रचलन में है।
  • गौरतलब है कि नई दिल्ली में होने वाले 6वें नेशनल कॉनक्लेव का उद्घाटन केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री प्रह्लाद जोशी करेंगे। इस नेशनल कॉनक्लेव में खनिज नीलामी प्रक्रिया को सफलता से क्रियान्वित करने के लिये राज्य सरकारों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow